दुर्ग

न्यू आदर्श दुर्गोत्सव समिति को सबसे सुंदर मूर्ति का खिताब
12-Nov-2022 3:09 PM
न्यू आदर्श दुर्गोत्सव समिति को सबसे सुंदर मूर्ति का खिताब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर।
छत्तीसगढ़ चें बर ऑफ कॉमर्स  के दुर्ग इकाई द्वारा न्यू आदर्श दुर्गोत्सव समिति आदर्श नगर चौक को नवरात्रि के अवसर पर विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमा को शहर की सर्वश्रेष्ठ मूर्ति का खिताब दिया गया है।
गौरतलब है कि विगत 16 वर्षों से आदर्श नगर चौक में नवरात्रि के अवसर पर माँ दुर्गा की प्रतिमा विराजित की जा रही है। समिति के सभी सदस्यों को उस समय खुशी का ठिकाना नहीं रहा जब चे बर ऑफ कॉमर्स  के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, पवन बडज़ात्या, श्याम शर्मा  के नेतृत्व में गठित समिति द्वारा न्यू आदर्श दुर्गोत्सव समिति द्वारा विराजित माँ दुर्गा की मूर्ति को शहर की सबसे सुंदर मूर्ति के रूप में चयन किया गया।  विगत 10 नव बर को आदर्श नगर चौक स्तिथ मनमोहन होटल में चें बर ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ चें बर ऑफ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रकाश सांखला, पवन बडज़ात्या, श्याम शर्मा एवं पार्षद भास्कर कुंडले की उपस्थिति में पुरस्कार के रूप में  भव्य कप प्रदान किया गया। इस दौरान समिति के अध्यक्ष भास्कर कुंडले, उपाध्यक्ष नीलेश चन्द्राकर, सचिव राम बसु, कोषाध्यक्ष जय प्रकाश पवार, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश राव देशमुख, राजेश साहू, ओमप्रकाश पाल एवं ओमप्रकाश निर्मलकर उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट