दुर्ग

आयुक्त ने किया अधिकारियों के साथ डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण
12-Nov-2022 3:01 PM
आयुक्त ने किया अधिकारियों के साथ डामरीकरण कार्य का औचक निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर। निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने क्षेत्र सडक़ों का औचक निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वार्ड 11 हरनाबांधा से भाटिया नर्सिंग होम तक सडक़ डामरीकरण निर्माण कार्यो का पारदर्शिता, उच्च गुणवत्ता बनाए रखने के लिए स त निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारी निर्माण कार्य को अपनी निगरानी में करवाये, डामरीकरण कार्य को लेकर किसी भी प्रकार की शिकायत नहीं आनी चाहिए। विभागीय अधिकारी को गुणवक्ता लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के मौके पर कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, उपअभियंता विकास दमाहे सहित अन्य मौजूद थे।

उन्होंने कहा की विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल द्वारा वार्डो में लगातार भूमिपूजन किया जा है। सभी कार्यो को प्रारंभ करते जाये। सडक़ डामरीकरण व सीमेंटीकरण कार्य समय सीमा पर पूरा कर लिया जावे।
आयुक्त ने कहा नागरिकों की सुविधा के लिए सडक़ डामरीकरण कार्य बेहतर क्वालिटी से करने कहा। डामरीकरण कार्य पूरा होने पर गुजरने वाले नागरिकों में आवागमन करने वाले हजारों लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।


अन्य पोस्ट