दुर्ग

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेन्द्र को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता
12-Nov-2022 2:59 PM
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवनियुक्त अध्यक्ष  राजेन्द्र को बधाई देने वालों का लगा रहा तांता

दुर्ग जिला के शाखा प्रबंधकों की समीक्षा बैठक में दिए आवश्यक निर्देश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12 नवंबर।
राजेन्द्र साहू के जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष पद का पदभार ग्रहण करने के तीसरे दिन भी बैंक के कार्यक्षेत्र जिला दुर्ग, बालोद एवं बेमेतरा के जनप्रतिनिधि एवं कृषकों द्वारा बधाई एवं शुभकामना देने बैंक में ताता लगा रहा।  जिसके पश्चात प्रधान कार्यालय दुर्ग के समस्त कक्ष प्रमुखों एवं कर्मचारियों द्वारा राजेन्द्र साहू से भेंट कर अपना परिचय दिया।  

जिला के शाखा प्रबंधकों की मासिक समीक्षा बैठक में सभी शाखा प्रबंधकों द्वारा  राजेन्द्र साहू का स्वागत करते हुए बधाई एवं शुभकामनाएं दी गयी।  बैठक में राजेन्द्र साहू द्वारा शाखा प्रबंधकों को निर्देशित किया गया कि बैंक का उद्देश्य लाभ कमाने के साथ-साथ कृषकों की सेवा करना भी है।  उन्होंने छत्तीसगढ़ के 6 जिला सहकारी बैंको में दुर्ग जिला सहकारी बैंक को हमेशा अव्वल रखने हेतु भरसक प्रयास करने प्रोत्साहित किया।  छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरवा, घुरुवा, बारी के अंतर्गत गोधन न्याय योजना की समीक्षा की एवं गोठान में उपलब्ध वर्मी क पोस्ट खाद का जल्द से जल्द वितरण हेतु निर्देश दिए व गोबर विक्रेताओं स्वयं सहायता समूह को समय पर भुगतान सुनिश्चित करने का निर्देश दिए।  साथ ही उन्होने समर्थन मूल्य धान खरीदी की भी समीक्षा की जिसमें उन्होने लंबित किसानों के पंजीयन, रकबा सुधार एवं धान बेचने वाले किसानों का भुगतान 48 घंटे के अंदर सुनिष्चित करने निर्देषित किया तथा अल्पकालीन कृषि ऋण शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कृषकों को पात्रता एवं मांग अनुसार ऋण वितरण करने का निर्देश दिया।  साथ ही श्री साहू  ने कहा कि वे बैंक कार्यक्षेत्र अंतर्गत निरंतर प्रत्येक समितियों व धान उपार्जन केन्द्रों का दौरा करेंगे।

बैठक में बैंक की मु य कार्यपालन अधिकारी अपेक्षा व्यास, वर्ग-1 अधिकारी  एस.के.निवसरकर, एस.पी.वाहने, डी.बी.ठाकुर, सत्येन्द्र वैदे, सहित जिला दुर्ग के शाखा प्रबंधक उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट