दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 नवंबर। 28 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक न्यूजीलैंड के आँकलैंड शहर में होने जा रहे कॉमनवेल्थ (राष्ट्रमंडल) अन्तरराष्ट्रीय पावर लिफ़्िटंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु भारतीय टीम में चयन हुआ है जिनमे संतोषी माँझी (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, गुंडाधुर एवं शहीद राजीव पांडेय खेल अवॉर्ड से सम्मानित) एवं श्री राज वासनिक (राष्ट्रीय पदक विजेता), तथा भारतीय टीम के प्रशिक्षक के रूप में चयनित श्री कृष्णा साहू (अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी, विक्रम अवार्ड गुंडाधुर आवार्ड एवं वीर हनुमान सिंह खेल आवार्ड से सम्मानित)
चयनित सभी खिलाडिय़ों का प्रतियोगिता हेतु रवाना होने के पूर्व चैतन्य बघेल ने अपने निवास में सम्मान किया गौरतलब है कि श्री बघेल हमेशा से ही खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते रहे हैं साथ ही उन्हें यथायोग्य सहयोग भी करते रहे हैं।
उनका मानना है कि ये खिलाड़ी अपनी प्रतिभा के दम पर पूरे प्रदेश का नाम रौशन करते हैं जो कि प्रदेश के लिए गर्व की बात है। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के युवा बॉडी बिल्डर एवं सचिव श्री प्रदीप झा ने भी सभी खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन के प्रदेश का नाम रौशन करने हेतु अपनी ओर से बधाइयां दी।
उल्लेखनीय है कि भारतीय टीम दिनांक 25 नवम्बर को बंगलुरु से न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी जिसमें छत्तीसगढ़ के अलावा भारत के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी सम्मिलित होंगे ।