दुर्ग

संभाग स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में जजंगिरी स्कूल ने मारी बाजी
12-Nov-2022 2:16 PM
संभाग स्तरीय नृत्य प्रतियोगिता में जजंगिरी स्कूल ने मारी बाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 12 नवंबर।
विगत दिनों  स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल कुम्हारी में संभाग स्तरीय सांस्कृतिक ( नृत्य संगीत वादन) प्रतियोगिता संपन्न हुई।
स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जिसमे  स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जजंगिरी  के बच्चों ने समूह नृत्य प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने बेहद मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति दी जिस्र लोगों ने बेहद पसंद किया । उक्त  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल  तथा कुम्हारी नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजेश्वर सोनकर  थे।

इस आकर्षक नृत्य को स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल जंजगिरी की गणित की शिक्षिका व कल्चरल हेड अंजना सिंग द्वारा निर्देशित किया गया था। इस नृत्य को याशिका साहू,  तनुजा साहू , ज्योति बंजारे, पूर्वा शर्मा , कंगना देवांगन, चेष्टा साहू व कुमकुम पटवा ने प्रस्तुत किया। ये सभी कक्षा -8 की छात्रायें हैं द्य  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सहयोगी प्रभारी शिक्षिका विद्या यादव थीं।

प्राचार्य मिनी गोपीनाथन ने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में भी  इसी तरह शाला का नाम रोशन करते रहने की बात कही द्य उन्होंने सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।


अन्य पोस्ट