दुर्ग

बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक
10-Nov-2022 4:11 PM
बस की ठोकर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा चालक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर। 
जलाराम वाटिका के पास खड़ी कार को पायल ट्रेवल्स की बस ने पीछे से ठोकर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। वही कार चालक बाल-बाल बच गया। कार चालक की शिकायत पर पुलगांव पुलिस ने आरोपी बस चालक के खिलाफ धारा 279 के तहत अपराध दर्ज कर जांच में लिया हंै।

पुलिस के मुताबिक ग्राम कोपेडीह निवासी राम साहू प्राइवेट डॉक्टरी का कार्य करता हंै। 8 नवंबर की शाम लगभग 5 बजे वह दुर्ग से ग्राम कोपेडीह सोमनी अपनी कार डिजायर क्रमांक सीजी 08 ए एस 4701 से जा रहा था
पुलगांव नाला के पास जलाराम वाटिका के सामने एक बस खड़ी हुई थी, जिसके पीछे प्रार्थी ने अपनी कार खड़ी किया था।

बगल में ही कार क्रमांक सीजी 04 केपी 8422 का चालक अपनी कार खड़ी किया था। इसी दौरान पायल बस ट्रैवल्स की बस क्रमांक सीजी 07 ई 9944 के चालक ने अपने वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते हुए पीछे से कार को जमकर ठोकर मार दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई वही प्रार्थी बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हंै।


अन्य पोस्ट