दुर्ग

मतदाता जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली
10-Nov-2022 4:09 PM
मतदाता जागरूकता के लिए निकाली साइकिल रैली

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 नवंबर।
जिला प्रशासन द्वारा शिक्षा विभाग व अन्य विभागों के सहयोग से स्वीप कार्यक्रम अंतर्गत मतदाता जागरूकता हेतु सायकल रैली का आयोजन किया गया।

अरविंद एक्का अपर कलेक्टर ने साइकिल रैली को पं. रविशंकर स्टेडियम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली पं. रविशंकर स्टेडियम से होते हुए आदर्श कन्या विद्यालय, गांधी चौक, पटेल चौक, बस स्टैण्ड से वापस पं. रविशंकर स्टेडियम में रैली का समापन हुआ।

 रैली में आदर्श कन्या विद्यालय, जेआरडी, खालसा पब्ल्कि स्कूल, महात्मा गांधी, महावीर जैन, सरस्वती शिशुु मंदिर, सन साइन, दीपक नगर शासकीय विद्यालय एवं अन्य स्कलों से कक्षा 11 वीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थी बड़ी संख्या में सम्मिलित हुए।
 

रैली का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके और भावी मतदाताओं को जागरूक करना एवं अन्य लोगों को भी इसकी जानकारी देना था। इस दौरान सायकल और हाथों में बैनर पोस्टर लेकर नारों की गूंज के साथ छात्र-छात्राओं अधिकारियों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने आम नागरिकों मतदाता जागरूकता अभियान को सफल बनाने की अपील की।

अरविंद एक्का अपर कलेक्टर ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करने हुए कहा कि आप सब देश के भावी मतदाता हंै। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करते ही अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वाए और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।

उन्होंने आगे कहा कि मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन 9 नवंबर से 8 दिसंबर तक होगा। जिसमें मतदाता अपने निकटतम पंजीयन क्रेन्द्र में नाम,फ ोटो, पता परिवर्तन करा सकते हैं।

इसके अलावा जिन वोटरों की मृत्यु हो चुकी हंै उनके नाम को भी मतदाता सूची से हटाया जा सकता हंै।
 


अन्य पोस्ट