दुर्ग

मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य शिविर में अब तक 1 लाख 39 हजार का इलाज
09-Nov-2022 3:45 PM
मोबाइल मेडिकल यूनिट स्वास्थ्य शिविर में अब तक 1 लाख 39 हजार का इलाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाईनगर, 9 नवंबर।
भारतीय मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का बेहतर क्रियान्वयन भिलाई निगम क्षेत्र में किया जा रहा हंै। भिलाई निगम क्षेत्र में नवंबर से शुरू हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट में अब तक 1756 शिविर लगाए जा चुके हंै जिसमें 139138 लोग पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ ले चुके हंै। निगम प्रशासन की कार्यप्रणाली और लोगों की जागरूकता सें यह संभव हो पाया हंै।  निगम क्षेत्र में योजना के बेहतर क्रियान्वयन के लिए महापौर नीरज पाल के निर्देश तथा निगम आयुक्त रोहित व्यास के लगातार मॉनिटरिंग के चलते लोगों को बेहतर चिकित्सा स्वास्थ्य लाभ मिल रहा है।

योजना के प्रारंभ होने के बाद से ही फ्री में इलाज का सपना साकार हो गया है, मोबाइल मेडिकल टीम अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार गली, मोहल्लों में पहुंचकर लोगों को स्वास्थ्य लाभ पहुंचा रही है।
मोबाइल मेडिकल यूनिट के माध्यम से लगने वाले शिविर में अनुभवी चिकित्सक, नर्स के अलावा लैब टेक्नीशियन भी उपलब्ध रहते हंै, जो लैब में टेस्ट कर इसकी रिपोर्ट मरीजों को शीघ्र उपलब्ध कराते हंै।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा प्रारंभ की गई नि:शुल्क स्वास्थ्य की योजना सफल हो रही हंै, भिलाई निगम क्षेत्र में मोबाइल टीम ने कई दुर्घटना से घायल लोगो, गंभीर बीमारी तथा लंबे समय से बीमार रहने वाले मरीजों का इलाज भी किया है।

निगम क्षेत्र के वार्डों में क्रमश: शिविर लगाते हुए लोगों को उनके गली, मोहल्लों में ही जांच व इलाज कर रहे हंै। स्वास्थ्य शिविर लगने वाले क्षेत्र में मितानिन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा मोहल्ले वासियों को अवगत कराया जाता हैं।
इसके अतिरिक्त मुनादी के माध्यम से प्रचार किया जाता हैं। अनुभवी डॉ. के माध्यम सें बेहतर चिकित्सा के साथ ही नि शुल्क दवाइयों का लाभ भिलाई के नागरिक ले रहे हैं।

लोगों ने बीपी, शुगर, यूरिन, हिमोग्लोबिन, डब्ल्यूबीसी, आरबीसी, प्लेटलेट्स ब्लड गु्रपिंग, मलेरिया जैसे सामान्य बीमारियों की जांच के लिए लैब टेस्ट करा रहे हंै, किसी भी तरह के जांच के लिए इंतजार नहीं करना पड़ रहा हंै।
बहुत ही कम समय में जांच की रिपोर्ट दी जाती हंै, शिविर में आने वाले मरीजों के जांच व चिकित्सकीय परामर्श के बाद 125269 लोगों को उपचार हेतु दवाईयां वितरित की गई हैं।


अन्य पोस्ट