दुर्ग
दुर्ग, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील साहू संघ दुर्ग शहर द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन मानस भवन रविशंकर स्टेडियम दुर्ग में किया गया है।
उक्त अवसर पर मु य अतिथि ताम्रध्वज साहू मंत्री , गृह, जेल, लोक निर्माण, अध्यक्षता नंदलाल साहू अध्यक्ष जिला साहू संघ दुर्ग, अतिविशिष्ट अतिथि अरूण साव सांसद बिलासपुर एवं अध्यक्ष प्रदेश भाजपा, अरुण वोरा विधायक दुर्ग,राजेश कुमार साहू अधिवक्ता कार्यकारी अध्यक्ष प्रदेश साहू संघ विशिष्ट अतिथि धीरज बाकलीवाल महापौर,दीपक ताराचंद साहू, राजेन्द्र साहू वरिष्ठ समाज सेवी महामंत्री, दिव्या कलिहारी,दिनेश साहू, श्याम लाल साहू, पुसऊ राम साहू उपस्थित रहेंगे। बच्चों और महिलाओं के लिये विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया है जिसमे चित्रकला, पोस्टर, रंगोली, कलश सजाओ प्रतियोगिता शामिल है। महिलाओं द्वारा साहू सदन केलाबाड़ी से कलश यात्रा भी निकाली जायेगी। कार्यक्रम मे बच्चों और महिलाओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दिया जायेगा।