दुर्ग

अपने कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक होना आवश्यक -भानु प्रताप
08-Nov-2022 2:44 PM
अपने कानूनी अधिकारों के लिए जागरूक होना आवश्यक -भानु प्रताप

दुर्ग, 8 नवंबर। छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर द्वारा 31 अक्टूबर से 13 नवंबर को कानूनी जागरूकता एवं नागरिकों के सशक्तिकरण हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत संजय कुमार जायसवाल, जिला एवं सत्र न्यायाधीश व अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दुर्ग के मार्गदर्शन तथा सचिव  आशीष डहरिया के निर्देश पर 6 नव बर को ग्राम हनोदा में मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

मेगा विधिक जागरूकता शिविर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली द्वारा कानूनी जागरूकता और आउटरीच के माध्यम से नागरिकों का सशक्तिकरण एवं नालसा की योजना योजना, 2015 के तहत श्रमिकों को कानून के संबंध में जागरूक किया गया। भानू प्रताप सिंह त्यागी ने उपस्थित लोगों को बताया कि उनके अधिकार क्या हैं। उन्होंने कहा अपने अधिकारों के संरक्षण के लिए जागरूक रहने की अपील की। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली  द्वारा विशेष योजना पूरे भारत वर्ष में ग्राम स्तर लोगों को कानूनी एवं विधिक जानकारी दिये जानें हेतु चलाई जा रही है।

ग्राम स्तर पर विशेष रूप से ध्यान दिया जा रहा है। ग्रामीण परिवेश के लोगों को विधिक साक्षर किए जाने पर ही सशक्त किया जा सकता है।
 


अन्य पोस्ट