दुर्ग

सुपेला संडे मार्केट में दो दुकानदारों के बीच चले लात-घूंसे
07-Nov-2022 5:01 PM
सुपेला संडे मार्केट में दो दुकानदारों के बीच चले लात-घूंसे

तीन के खिलाफ जुर्म दर्ज पार्किंग को लेकर उपजा विवाद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 7 नवंबर।
मामूली बात पर सुपेला झंडे मार्केट के दो दुकानदार आपस में भिड़े और उनके बीच जमकर मारपीट हुई है। सूचना पर सुपेला पुलिस ने काउंटर रिपोर्ट दर्ज कर 3 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि दुर्गा मंदिर जोन-3 खुर्सीपर निवासी अंकित सिंह और कबीर मंदिर के पास खुर्सीपार निवासी अमित यादव की नूर मस्जिद के सामने सुपेला में कपड़े की दुकान है। सुबह करीबन 9 बजे अमित की दुकान के सामने अंकित ने एक्टिवा खड़ी कर दी, गाडी़ हटाने की बात पर दोनों में विवाद हुआ और गाली गलौज करते हुए वो मारपीट करने लगे। अंकित ने बताया कि भानू उर्फ अमित ने हाथ मुक्का तथा डण्डा तथा उसके भांजे मंजीत ने भी उसे मारा है। अंकित की पीठ, मुंह एवं दाहिने में चोट आई है जबकि अमित के सिर में चोट है। इस मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ धारा 294, 323, 34, 506 के तहत कार्रवाई की गयी है।


अन्य पोस्ट