दुर्ग

सेवा सहकारी समिति में पहले दिन 13 किसानों से 324 क्विंटल 80 किलो धान खरीदी
07-Nov-2022 4:36 PM
सेवा सहकारी समिति में पहले दिन 13 किसानों से 324 क्विंटल 80 किलो धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  7 नवंबर।
  पूरे भारत वर्ष में छग एक मात्र ऐसा राज्य हंै। जहां पर सर्वाधिक मूल्य पर धान खरीदी की जाती हैं। जिसके कारण कृषि का रकबा तेजी से बढ़ा हंै।
खेती किसानी को लेकर जागरूकता आई है।व्किसान के जेब मे पैसा आने से विभिन्न क्षेत्रों में व्यवसाय बढ़ा हैं। साथ ही महात्मा गांधी के सपना को हमारी सरकार  योजनाबद्ध ढंग से पूरा करने का कार्य कर रही हंै। यह बातें पीसीसी महासचिव जितेंद्र साहू ने शुक्रवार को सुबह सेवा सहकारी समिति बोरिगारका मे मुख़्य अतिथि के रूप में तराजू बट्ट की पूजा अर्चना कर धान खरीदी का सुभारम्भ करते हुए कही।

भूपेश बघेल की सरकार किसानों की सरकार हंै। जिन्होंने किसानों को समृद्ध करने का अनोखा कार्य किया हंै। जिसके कारण हर क्षेत्र मे विकास हुआ हंै। कार्यक्रम में समिति के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा सामिति में धान बेचने वाले किसानों को कोई समस्या नही होगा।बोरिगारका सोसायटी में करगाडीह,बोरिगारका, बोरिडीह, पुरई, पउवारा के किसान आते हैं। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सभापति जिला पंचायत दुर्ग योगिता चन्द्राकर, जनपद उपाध्यक्ष झमित गायकवाड़,जनपद कृषि सभापति राकेश हिरवानी, नगर पंचायत उतई अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी थे। धान खरीदी केंद्र में पहुचे सभी किसानों का स्वागत किया गया।इस दौरान समिति प्रबंधक अजय राजपूत नवनियुक्त अध्यक्ष राजेश साहू, संतोष यादव, गणेश साहू, जागेश्वर साहू, इंदरमन साहू, तुलेश्वर साहू, सुशील साहू, देवेन्द गजपाल, वेदनारायन साहू, जामवंत गजपाल कामेश्वर साहू, रमेश साहू, घनश्याम गजपाल तुलसी साहू ,महेश साहू, गोविंद यादव, त्रिलोचन साहू, अशोक रिगरी, पिलेश्वर साहू, कमलेश गजपाल, हुमेश यादव, छबिलाल साहू सहित किसान व अन्य लोग उपास्थित थे।


अन्य पोस्ट