दुर्ग
जिस मेडिकल कॉलेज में बेटा पढ़ता है उसके नाम लिखी वसीयत
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। दुर्ग के वर्मा परिवार के पांचा सदस्यों ने एक साथ देहदान कर मानवता की अनूठी मिसाल प्रस्तुत की है। उनके द्वारा उसी मेडिकल कॉलेज के नाम देहदान की वसीयत जारी की गई जहां घर का एक सदस्य अध्ययन कर रहा है !
सुभाष नगर कसारीडीह के तलवार भवन के पास रहने वाले वर्मा परिवार की वरिष्ठ सदस्य निर्मला वर्मा उनके दोनों पुत्र सुशील वर्मा व गिरधर वर्मा के अलावा उनकी पत्नी प्रभा वर्मा और टीकाराम वर्मा ने प्रनाम के अध्यक्ष पवन केसवानी की काउंसलिंग के बाद उन्हीं के माध्यम से संयुक्त रूप से देहदान की वसीयतें जारी की। अपनी दादी, पिता और चााचाा-चााचाी के साथ देहदान करने वाले टीकाराम वर्मा दुर्ग के भारती आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में अध्ययनरत है ।
इसी कॉलेज के नाम वर्मा परिवार ने एक साथ पांचा देहदान करते हुए मानवसेवा का बहुत बड़ा सन्देश दिया है। देहदान के दौरान उपस्थित वर्मा परिवार के वरिष्ठ सदस्य सेवानिवृत शिक्षक बुधराम वर्मा और दोनों बेटियां हिमानी और निधि वर्मा ने भी अपना भावनात्मक सहयोग प्रदान किया ।
सामाजिक संस्था प्रनाम द्वारा अप्रैल 2008 से देहदान की अभिनव पहल से अभी तक 1177 लोग देहदान कर चुाके हंै। जिनमें 158 लोगों के मरणोपरांत उनकी पार्थिव काया चिकित्सा अध्ययन के माध्यम से मानवता की भलाई के लिए समर्पित हो चुाकी है । प्रनाम का हेल्पलाइन नंबर 9479273500 है।