दुर्ग
दुर्ग, 7 नवंबर। नगर निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक 22 महोत्सव का आयोजन 7 से 10 नवंबर तक दुर्ग के पद्मनाभपुर मिनी स्टेडियम मैदान में नगरीय स्तरीय आयोजित है। इस खेल महोत्सव का शुभारंभ सबसे पहले मैराथन दौड़ से हुआा। स्टेडियम परिसर में ही 100 मीटर मैराथन दौड़ होगा।
नगर स्तरीय ओलंपिक मैराथन दौड़ के साथ खेलों की शुरूआत सुबह 9.30 बजे विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल ने की। इसमें जीतने वाले विजेता प्रतिभागियों को 10 नवंबर को छग ओलंपिक का समापन के दौरान अगल-अलग पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
स्पर्धा में छत्तीसगढ़ की पारंपरिक 14 खेल विधाओं को शामिल किया गया है। इनमें गिल्ली डंडा, पिट्टूल, लंगड़ी दौड़, कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी कंचा, बिल्लस, फ ुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़ और लंबी कूद इत्यादि शामिल हंै। इसमें 18 वर्ष तक, 18 से 40 और इससे अधिक तीन आयु वर्ग के महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे।