दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 7 नवंबर। जिले ने जारी खरीफ सीजन में संपूर्ण धान खरीदी के लिए 65000 और बारदाने की जरूरत है। अब तक 94 उपार्जन केन्द्रों में 35 लाख 32 हजार बारदाने उपलब्ध है, जबकि संपूर्ण धान खरीदी के लिए जिले में एक करोड़ से अधिक बारदाने की जरुरत है।
जानकारी के मुताबिक समितियों को प्राप्त बारदाने में से97491 बारदानों का खरीदी में उपयोग भी हो चुका है, इस प्रकार अभी 34 लाख 35 हजार 544 बारदाने समितियों में शेष है। इसी प्रकार जिला सहकारी केंद्रीय बैंक अंतर्गत बालोद जिले में विभिन्न उपार्जन केंद्रों में अब तक 54 लाख3 हजार 712 बारदाने पहुंच चुके हैं। इनमें 2 लाख 94 हजार543 बारदानों का खरीदी में उपयोग किया जा चुका है।
वर्तमान में51 लाख 8 हजार 531 बारदाने शेष है। वहीं बेमेतरा जिले में 50 लाख 53 हजार 153 वरदानी उपार्जन केंद्रों को प्राप्त हुआ है इनमें 1 लाख18 हजार 559 का धान खरीदी में उपयोग किया जा चुका है यहां उपार्जन केंद्रों में 49 लाखव34 हजार694 बारदाने शेष है।
जिला सहकारी बैंक अंतर्गत तीनों जिले के समितियों में प्राप्त बारदानों में से 88 लाख 12 हजार नयाए17 लाख38 हजार387 मिलर्स से प्राप्त 19 लाख 25 हजार540 एवं15 लाख12 हजार335 प्लास्टिक बारदाने शामिल हैं।