दुर्ग

शराब दुकान के खिलाफ दो हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे मुख्यमंत्री को मोहल्लेवासी
06-Nov-2022 4:51 PM
शराब दुकान के खिलाफ दो हजार पोस्टकार्ड भेजेंगे मुख्यमंत्री को मोहल्लेवासी

भिलाई नगर, 6 नवंबर। नंदनी रोड स्थित शराब दुकान का विरोध प्रदर्शन को कल 58 दिन पूरे हो गए। पार्षद पीयूष मिश्रा व स्थानीय लोगों के द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।

छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के पत्र के परिपेक्ष में नगर निगम भिलाई में मुख्यमंत्री कार्यालय से पत्र भी भेजा गया है कि विवाद रहित जगह देखकर उक्त शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित करने की कार्रवाई करें किंतु प्रशासन के ऊपर राजनीतिक दबाव होने के कारण निगम प्रशासन इस ओर कार्रवाई करने से बच रहा है। सरकार के द्वारा शराब दुकानों के किराए के लिए मोटी रकम तय की गई है जिस के लालच में पूरे नंदनी रोड को शराब और शराबियों के वातावरण में ढकेल दिया गया है। प्रदर्शनकारियों ने आज लगभग 2000 पोस्ट कार्ड आस पास के रहवासियों और आवागमन करने वालों से मुख्यमंत्री के नाम पत्र लिखवाया की नंदनी रोड स्थित शराब  दुकान के लिए भिलाई विधायक ने अपनी दुकान किराये पर दी है । वंहा शराब दुकान के कारण नंदनी रोड के आस पास का माहौल खराब हो चुका है । आप जल्द से जल्द इस दुकान को यंहा से हटवाने का कष्ट करें। एक साथ 2000 पोस्ट कार्ड भेजे गए। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि अब प्रदर्शन को आगे बढ़ते हुए भिलाई विधायक और आबकारी मंत्री के साथ साथ मुख्यमंत्री का मुखोटा लगाकर प्रतीकात्मक शराब व चखना मुफ्त बाटेंगे।
 


अन्य पोस्ट