दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 नवंबर। सिक्खों के प्रथम गुरू गुरूनानक देव के प्रकाश पर्व पर शनिवार को सिक्ख समाज द्वारा भव्य नगर.कीर्तन निकाल कर गुरू के मानवता के संदेशों को जन.जन तक पहुंचाया गया। यह नगर कीर्तन स्थानीय स्टेशन रोड स्थित गुरूद्वारा श्री गुरू सिंह सभा से गुरूग्रंथ साहेब की पूजा.अचर्ना कर प्रारंभ हुई।
गुरूग्रंथ साहेब को फुलों से सुसज्जित एक खुले वाहन में विराजमान किया गया था। जिसकी पंज प्यारों ने अगुवाई की । नगर.कीर्तन में गतका दल के करतब अखाड़ा का जोशीला प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बना रहा।
नगर.कीर्तन में महापौर धीरज बाकलीवाल, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग उपाध्यक्ष आरएन वर्मा, पूर्व पार्षद फत्ते सिंह भाटिया, प्रदेश युवा कांग्रेस महामंत्री संदीप वोरा, पार्षद मंदीप सिंह भाटिया एवं अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। उन्होने गुरूग्रंथ साहेब के दर्शन कर शहर की सुख-समृद्धि के लिए कामना की। नगर.कीर्तन में सिक्ख समाज के लोगों ने सडक़ों पर झाड़ू लगाए और स्वच्छता के प्रति अपने कत्र्तव्यों का निर्वहन किया। नगर.कीर्तन गाजे.बाजे के साथ गुरूद्वारा से सिंधी धमर्शाला होते हुए राजेन्द्र पार्क चौक पहुंची। तत्पश्चात यह नगर.कीर्तन जीई रोड होते हुए पटेल चौक से इंदिरा मार्केट, फरिश्ता कॉ पलेक्स, तकियापारा, पोलसायपारा, संतराबाड़ी, अग्रेसन चौक, शहीद चौैक होते हुए वापस गुरूद्वारा पहुंची। जहां नगर.कीर्तन का समापन हुआ।
नगर.कीर्तन का पूरे रास्ते भर विभिन्न समाज के लोगों के अलावा विभिन्न संगठनों द्वारा जगह.जगह उत्साह के साथ स्वागत कर सर्वधर्म.समभाव का संदेश दिया गयाए वहीं विभिन्न संगठनों द्वारा नगर.कीर्तन में शामिल लोगों को पेयजलए फल एवं अन्य खाद्य सामग्रियों का वितरण कर गुरूनानक देव जी के प्रकाश पर्व की खुशियां मनाई । सिंधी धर्मशाला स्टेशन रोड में पूज्य सिंधी जनरल पंचायत और पुराना बस स्टैंड स्थित बाबा के दरगाह के सामने मुस्लिम समाज के सदस्यों द्वारा नगर.कीर्तन का स्वागत किया गया।
नगर.कीर्तन के समापन पर गुरूद्वारा में गुरू के अटुट लंगर का वितरण किया गया। जहां सैकड़ों की सं या में लोगों ने लंगर ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। नगर.कीर्तन में गुरूद्वारा श्री गुरूसिंह सभा के प्रधान अरविंदर सिंह खुराना, महासचिव दलप्रीत सिंह भाटिया, जितेंदर सिंह, सुखदेव सिंह, प्रिंस कब्बरवाल, गुरविंदर सिंह, अवतार सिंह रंधावा, सुरेन्दर सिंह कब्बरवाल, सतनाम कौर विरदी, मनिंदर सिंह, राजेन्दर पाल अरोरा, हरमीत सिंह भाटिया, तरसेम सिंह ढिल्लन, महेंन्द्र सिंह खालसा, राजू भाटिया, इंदरजीत सिंह भाटिया, देवेन्दर सिंह भाटिया, राजेन्दर सिंह, कुलविंदर सिंह, रि पाल सिंह, जसपाल सिंह, दुर्ग-भिलाई गुरूद्वारा के प्रधान, स्त्री सत संगत की महिला जत्था, खालसा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा सिक्ख समाज के लोग बड़ी सं या में शामिल हुए।
नगर कीर्तन का पंज प्यारों ने की अगुवाई