दुर्ग

पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला, तीन पर जुर्म
06-Nov-2022 3:27 PM
पुरानी रंजिश पर प्राणघातक हमला, तीन पर जुर्म

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 6 नवंबर।
पुरानी रंजिश को लेकर तीन आरोपियों ने शुक्रवार की रात को घर में घुसकर एक युवक पर चाकू व डंडे से वार कर दिया। इससे युवक को सिर, पैर एवं अंदरूनी हिस्से में में गंभीर चोट आई और उसे तुरंत शंकराचार्य हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। पुलिस ती आरोपियों पर जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि रामनगर उरला निवासी अब्दुल वहीद उर्फ पिंटू की मोहल्ले के ही रहने वाले आरोपी कैप्टन, राहुल एवं रजक के साथ पुरानी रंजिश थी ।इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात लगभग 11 बजे तीनों आरोपी चाकू, डंडा लेकर गाली गलौज करते हुए अब्दुल वहीद उर्फ पिंटू के घर के अंदर जबरन जा घुसे और प्रार्थी अब्दुल वहीद को मारते हुए बाहर निकाला। इसके बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देते हुए उस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए वहीं आरोपियों ने डंडे से भी प्रार्थी की जमकर पिटाई की। इससे प्रार्थी को चोटे आई । मोहन नगर पुलिस ने 3 आरोपियों के खिलाफ  धारा 294, 307, 456, 506, 34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।

 

 


अन्य पोस्ट