दुर्ग

4 दिनों में हो चुकी 42 करोड़ की धान खरीदी
05-Nov-2022 3:52 PM
4 दिनों में हो चुकी 42 करोड़ की धान खरीदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 5 नवंबर।
जारी खरीफ सीजन के धान खरीदी के लिए जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में दुर्ग बालोद एवं बेमेतरा जिला के किसानों को भुगतान के लिए 89 किलो रुपए पहुंच चुका है। इन तीनों जिले के विभिन्न उपार्जन केंद्रों में अब तक कुल 41 करोड़ 94 लाख 32 हजार रुपए की धान खरीदी हो चुकी है। इनमें से धान विक्रय करने वाले किसानों को 26 करोड़ 8 लाख 91 हजार रुपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

जानकारी के मुताबिकजिला अंतर्गत विभिन्न सहकारी समितियों में अब तक 38996 क्विंटल धान की खरीदी हो चुकी है, जिसका किसानों को 8 करोड़ 100000 भुगतान किया जाना है, जिसके विरुद्ध अब तक 4 करोड़ 66 लाख 65 हजार रुपए का भुगतान हो गया है। इसी प्रकार बालोद जिला अंतर्गत 24 करोड़ 24 लाख 79000 रुपए की धान खरीदी हुई है। इनमें से16 करोड़ 4 6 लाख 94 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है वही बेमेतरा जिले में अब तक की स्थिति में किसानों से 9 करोड़ 68 लाख 53 हजार रुपए की धान खरीदी की जा चुकी है।  इनमें धान विक्रय करने वाले किसानों को 4 करोड़ 95 लाख 32 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है। तीनों जिले में कुल 355 उपार्जन केंद्रों में धान की खरीदी की जानी है मगर अब तक 315 उपार्जन केंद्रों में ही धान खरीदी शुरू हो पाया है।


अन्य पोस्ट