दुर्ग

पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण
03-Nov-2022 6:27 PM
पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए नि:शुल्क पौधों का वितरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

अभनपुर, 3 नवंबर। कौर मल्टी स्पेश्लिटी एण्ड मेटरनिटी होम राजिम द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रत्येक मरीज के परिवार को दीपावली के शुभ अवसर पर 17 से 30 अक्टूबर तक पर्यावरण बचाओं के तहत एक मरीज एक पौधा का वितरण करते हुए।  उन्हें रोपित किये जाने हेतु  ‘आओ मिलकर पर्यावरण बचाये, सांसे हो रहे है कम, आओ पेड़ लगाये हम’ अभियान शुरू किया गया हैं।

प्रत्येक मरीज के परिवार को आम, नींबू, आंवला एवं फूलों के पौधा क ा वितरण प्रतिदिन किया जा रहा हैं, कौर हॉस्पिटल के संचालिका डॉ. गुरूप्रीत कौर के द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिये मरीजों को आग्रह के साथ पौधा प्रदान किया जा रहा हैं।

   इसके अलावा सभी मरीजों को सेल्फी कार्ड का वितरण भी किया जा रहा हैं। जिसमें आग्रह किया गया है कि आओ सभी मिलकर पर्यावरण बचाए।

दीवाली के अवसर पर डॉ. कौर द्वारा अपने अस्पताल प्रागण में रंगोली की आकृति उकेरकर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को रंगोली आकृति में उकेरित कर प्रदर्शित की।

इस क्षेत्र में किसी निजी अस्पताल के द्वारा पहली बार पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मरीजों को नि:शुल्क पौधा का वितरण कर उन्हें रोपित करने पर्यावरण के प्रति जन जागरूकता अभियान प्रारंभ किया गया हैं।

इसके पूर्व डॉ. गुरूप्रीत कौर के द्वारा राजधानी रायपुर में बीते माह सितम्बर में प्रसुति एवं स्त्री रोग सोसायटी द्वारा दो दिवसीय आयोजित प्रदेश स्तरीय चिकित्सकों के कार्याक्रम के आयोजन के समापन के दिन डॉ. कौर के नेतृत्व में अन्य महिला चिकित्सकों ने खुले मंच (ओपन हाऊस) में महिला पर बढ़ती हिंसा बंद हो को लेकर मंच में धीरा डांस का आयोजन कर महिला चिकित्सकों ने अपने मन मोहक प्रस्तुति दी थी।

जिस डांस के माध्यम से नारी शक्ति के विभिन्न स्वरूपों के नाट्य प्रदर्शन कर एवं चलचित्र के माध्यम से उपस्थित लोगों के बीच प्रस्तुत किया गया था।

इस अवसर पर डॉ. कौर ने पेंटिंग एवं चल चित्र के माध्यम से नारी सशक्तिीकरण को बढ़ावा देने हेतु नारी शक्ति के विभिन्न रूपों को प्रदर्शन किया।

डॉ. गुरूप्रीत कौर के द्वारा अपने निजी अस्पताल में इसी वर्ष नवरात्रि के शुभ अवसर एवं अपने पुत्र हुनर के जन्मदिन के अवसर पर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के अभियान के तहत अस्पताल प्रबंधन द्वारा नौ दिनों तक डिलवरी अस्पताल में नि:शुल्क किया गया।

पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन हेतु मरीजों को नि:शुल्क पौधा का वितरण उन्हें रोपित करने हेतु अस्पताल प्रबंधन द्वारा नि:शुल्क किया जा रहा हैं जिसका सर्वत्र लोगो के द्वारा सराहनीय किया जा रहा हैं।


अन्य पोस्ट