दुर्ग
कावरे ने किया जिला अस्पताल का निरीक्षण
03-Nov-2022 4:50 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 3 नवंबर। जिला अस्पताल दुर्ग में आज उस समय हडक़ंप मचा, जब संभागायुक्त महादेव कावरे ने सुबह 09. 30 बजे जिला अस्पताल दुर्ग में अचानक दबिश दी। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चिकित्सकों की उपस्थिति का जायजा लिया, जिस दौरान 33 चिकित्सा अधिकारी व विशेषज्ञ चिकित्सक एवं 5 संविदा अनुबंधित चिकित्सा अधिकारी अनुपस्थित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी चिकित्सको को कारण बताओं नोटिस थमाया। इसी प्रकार नर्सेस की उपस्थिति रजिस्टर के अवलोकन करने पर 70 नर्सेस के हस्ताक्षर नही पाए जाने पर सभी संबंधितों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया। कावरे ने जिला अस्पताल दुर्ग वाय के शर्मा को निर्देशित किया की सभी विभागों के संबंधित चिकित्सक, अधिकारी एवं कर्मचारी कार्यालयीन निर्धारित समय एवं अपनी पालियों में उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे