दुर्ग
पटेल ने भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाया- डॉ. पांडे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 1 नवंम्बर। शासकीय दानवीर तुलाराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय उतई में 31 अक्टूबर को सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्र्रीय एकता दिवस के अंतर्गत कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
कार्यक्रम में एकता दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडे ने छात्र- छात्राओं को देश की एकता और अखण्डता की शपथ दिलाते हुए सरदार वल्लभ भाई पटेल के राष्ट्र्रीय स्वतंत्रता आन्दोलन में योगदान पर चर्चा करते हुए कहा कि आज जो भारत का स्वरूप है, उसे निर्धारित करने में सरदार वल्लभ भाई पटेल की महती भूमिका रही है। उन्होंने देशी रियासतों को भारत में विलय कराकर भारत की एकता और अखण्डता को मजबूत बनाया। स्वधीनता आन्दोलन के दौरान उन्होंने किसानों के संघर्ष का भी सफल नेतृत्व किया।
राष्ट्र्रीय एकता दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. ए.के. मिश्रा, डॉ. ए. ए. खान, प्रो. राकेश मिंज, क्रीड़ाधिकारी लोकेश्वर ठाकुर शामिल हुए। कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्र्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. रितेश कुमार नायक ने किया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में महाविद्यालय के अधिकारी, कर्मचारी, छात्र- छात्राएं एवं राष्ट्र्रीय सेवा योजना के स्वयं सेवक भी उपस्थित रहें।