दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,1 नवंम्बर। गायत्री शक्तिपीठ आमालोरी में आयोजित दीपावली मिलन समारोह में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। इस दौरान दुर्ग सांसद विजय बघेल, सीएसवीटीयू के कुलपति प्रो. मुकेश वर्मा, जिला पंचायत सदस्य हर्षा चंद्राकर, ठाकुर राम चंद्राकर, पूर्व जनपद सदस्य शकुंतला वर्मा, प्रमुख ट्रस्टी नीलमणि भारद्वाज की मौजूदगी में मुख्य द्वार पर बनने वाले आचार्य श्रीराम शर्मा कि उपस्थिति में प्रवेश द्वार एवं माता भगवती देवी भोजनालय का भूमिपूजन हुआ। आयोजन में समूह साधना के साथ सुंदरकांड का सामूहिक पाठ हुआ।
गायत्री परिवार का सामाजिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्थान में अहम योगदान रहा है। कुलपति प्रो मुकेश वर्मा ने कहा कि आध्यात्म और विज्ञान के बीच एक सेतु बनना चाहिए। इस दौरान गयाराम साहू, डॉ. हुबराम चंद्राकर, उपस्थित थे। लालेश्वर साहू, लोकमणि चंद्राकर, अशोक सिंह, कौशल आडिल, सियाराम चंद्राकर, वेदनाथ चंद्राकर, लतेलु वर्मा, मनीष चंद्राकर, तुलसीराम साहू, लालेश्वर साहू, दीनानाथ चंद्राकर, ज्योति साहू, श्याम लाल यादव, शत्रुघन चक्रधारी, जगन्नाथ देवांगन, सुरेश चंद्राकर, ओमप्रकाश चंद्राकर, दानेश्वर वर्मा, महेंद्र बंछोर, ताल सिंह ठाकुर, हरिश्चंद्र साहू, मनहरण साहू, भुनेश्वर साहू, राजकुमार चंद्राकर, महेंद्र वर्मा, टेसराम साहू, लालाराम वर्मा, मनोज बंछोर, राधेश्याम चंद्राकर, पुष्पा बंछोर, नीला चंद्राकर, मालती चंद्राकर, रमा गुप्ता, गुलायची वर्मा, शारदा, रोहिणी, रेखा चंद्राकर सहित अन्य साथी थे।