दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 नवंबर। भारती विश्वविद्यालय दुर्ग में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर विभिन्न अकादमिक और सह.पाठ्यक्रम गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र भाग लिया। इन गतिविधियों में रंगोली बनाना, निबंध लेखन, ड्राइंग एंड पेंटिंग, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों का आयोजन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग, नई दिल्ली के निर्देश पर किया गया।
कार्यक्रम के आरंभ में डीन अकादमिक प्रो. अलोक भट्ट ने अपने उद्बोधन में सरदार बल्लभ भाई पटेल के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व की चर्चा की। कार्यक्रम का संचालन डाईटीशियन सपना पाण्डेय ने किया। शिक्षा विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. जेपी कन्नोजे ने धन्यवाद ज्ञापन किया। निबंध लेखन प्रतियागिता में डीएलएड के छात्र त्रिलोचन वर्मा ने प्रथम स्थान, बी एड प्रथम सेमेस्टर के छात्र चंद्रसेन साहू ने द्वितीय स्थान और पीजीडीसीए की छात्रा सुभद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बीएससी गणित की छात्रा तनु बंजारे ने प्रथम स्थान, एमए प्रथम सेमेस्टर संस्कृत की छात्रा प्रीति निषाद ने द्वितीय स्थान और डीएलएड के छात्र त्रिलोचन वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में त्रिलोचन वर्मा ने प्रथम स्थान, शेषनारायण ने द्वितीय स्थान और सुभद्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह पेंटिंग प्रतियोगिता में शेषनारायण वर्मा ने प्रथम स्थान, चन्द्रकला यादव ने द्वितीय स्थान और रंजीत देशलाहरे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
निर्णायक मंडल में डॉ. रूचि सक्सेना, डॉ. रोहित वर्मा, डॉ. वंदना श्रीवास, डॉ. भावना जंघेल, डॉ. संचिता और डॉ. मीरा देवांगन शामिल थे। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. निधि वर्मा और डॉ. गजेन्द्र साहू थे। इस अवसर पर डॉ रीना ठाकुर, डॉ समन सिद्धिकी, डॉ मुकेश कुमार रॉय, डॉ शोभा ठाकुर, डॉ राजश्री नायडू , डॉ रेनू वर्मा, डॉ शालिनी सिंह सहित विभन्न विभागों के प्राध्यापक और विद्यार्थी उपस्थित थे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर ने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय एकता दिवस का बहुत महत्व है। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। उक्त कार्यक्रम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति, कुलपति डॉ. एचके पाठक और कुलसचिव डॉ. वीरेन्द्र स्वर्णकार के मार्गदर्शन में हुआ।