दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 1 नवंबर। सरकारी रोड की जमीन पर बने अवैध बाउंड्रीवाल पर निगम ने जेसीबी चलाकर हटाया।
दुर्ग क्षेत्रांतर्गत सरकारी रोड की जमीन पर अवैध कब्जा करने के मंसूबे कामयाब नहीं हो सके। आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर भवन अधिकारी प्रकाश चंद थावनी के नेतृत्व एवं सहायक भवन अधिकारी गिरीश दीवान के मार्गदर्शन पर नगर निगम अतिक्रमण टीम ने वार्ड 58 नहर नाली रोड, कर्मचारी नगर, लक्ष्मी किराना के पास उरला दुर्ग में संचालक मेघा ट्रेडर्स द्वारा सडक़ क्षेत्र से लगाकर बाउंड्रीवाल निर्माण कार्य किया गया है, जिससे सडक़ क्षेत्र एवं आवाजाही बाधित हो रही है। निगम टीम ने कार्रवाई कर अवैध कब्जा कर बनाई गई करीब चार से पांच फुट ऊची बाउंड्रीवाल को जेसीबी की मदद से तोडक़र हटवाया गया। अधिकारियों ने सख्त लहजे में दोबारा अवैध कब्जा नहीं करने की चेतावनी दी। बाउंड्रीवाल तोडऩे की कार्रवाई के दौरान भवन निरीक्षण विनोद मांझी, अतिक्रमण अधिकारी शिव शर्मा, संजय सतनामी सहित पुलिस बल भी मौजूद रहे। अतिक्रमणकर्ता दुर्ग उरला में संचालक मेघा ट्रेडर्स द्वारा नोटिस को अनदेखा कर नोटिस का जवाब नहीं दिया गया। कार्रवाई करीब एक घंटे तक चली।