दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 31 अक्टूबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने वक्तव्य में सिकल सेल प्रबंधन केंद्र के वर्चुअल उद्घाटन के अवसर पर जिला चिकित्सालय में सिकल सेल प्रबंधन केंद्र की शुरुआत के साथ ही इसका विस्तार कर सिकल सेल जैसे अनुवांशिक रोग का सफल प्रबंधन के द्वारा नियंत्रण कर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा शासन की प्राथमिकता, स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक और पायदान पार कर आम नागरिकों कि सुविधाओं में विस्तार किया है।
अपने संबोधन में उन्होंने किसी भी बीमारी के लिए जागरूकता को सबसे अहम बताया। उपचार ,जांच एवं दवाइयों का खर्च इतना ज्यादा है कि सबको स्वास्थ्य की बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिले। इसलिए शासन द्वारा धन्वंतरी मेडिकल स्टोर और हमर लैब जैसे सेंटर खोलें गए हैं। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मेडिकल स्टाफ व मितानिन के माध्यम से चिकित्सा के स्तर को और बेहतर करने का प्रयास छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा किया जा रहा है। जिससे आने वाले भविष्य में निश्चित रूप से आमजन को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने सिकल सेल को लेकर नागरिकों से विशेष अपील की कि वो इस बीमारी को नजरअंदाज ना करें, सभी जागरूक बने यदि किसी परिवार में सिकल सेल की हिस्ट्री है या इसके लक्षण किसी को प्रतीत होते हैं तो वह सिकल सेल प्रबंधन केंद्र में आकर इसका निशुल्क जांच, उपचार एवं परामर्श प्राप्त करें। और सफल प्रबंधन गुण के साथ अपनी सामान्य जिंदगी जिए।
वर्चुअल उद्घाटन कार्यक्रम में इस अवसर पर दुर्ग विधायक अरुण वोरा, कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा, सिविल सर्जन डॉ. वाई के शर्मा, डॉ. अखिलेश यादव, डॉ .आर के खंडेलवाल, डा.ॅ आर के मल्होत्रा, डा.ॅ देवेंद्र साहू, डॉ. जिज्ञासा, डॉ. अरुण पवार, जीवनदीप समिति के सदस्य दिलीप ठाकुर व अन्य मेडिकल स्टाफ भी उपस्थित थे।