दुर्ग

हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
30-Oct-2022 2:40 PM
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

दुर्ग, 30 अक्टूबर। बीती रात मोटरसाइकिल से जा रहे युवक को अज्ञात वाहन चालक ने जबरदस्त ठोकर मार दी। इससे घायल को गंभीर चोंटे आई और लोगों ने उसे 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। मोहन नगर पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी ने बताया कि ग्राम मुरवार जिला बेमेतरा हाल मुकाम शंकर नगर वार्ड 11 निवासी 22 वर्षीय युवक निहाल कुर्रे पिता सुरेश कुर्रे सेल्समैन का कार्य करता है । शुक्रवार की देर रात वह अपने रिश्तेदार के यहां से सब्जी मंडी के पास से होते हुए घर की ओर अपनी बाइक पल्सर क्रमांक सीजी 10 वाई 5956 पर सवार होकर जा रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को जमकर ठोकर मार दी, इससे वह दूर जाकर गिरा। उसके सिर तथा शरीर के अंदरूनी हिस्से में चोट आई। इसके बाद ठोकर मारकर आरोपी वाहन चालक फरार हो गया। मौके पर एकत्र लोगों ने उसे तुरंत डायल 112 वाहन की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाए, जहां इलाज के दौरान 15 मिनट के भीतर युवक ने दम तोड़ दिया।
 


अन्य पोस्ट