दुर्ग

सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचीं सेल अध्यक्ष सोमा मंडल
28-Oct-2022 5:05 PM
सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचीं सेल अध्यक्ष सोमा मंडल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 28 अक्टूबर।
सेल की अध्यक्ष सोमा मंडल आज सुबह 11:30 बजे सेक्टर 9 अस्पताल पहुंचीं और हॉस्पिटल का दौरा किया। वे सेक्टर 9 अस्पताल में आईसीयू, मदर केयर यूनिट, बर्न यूनिट और हृदय रोग विभाग सहित ऑक्सीजन प्लांट, आइसीयू, कैथलैब सहित हास्पिटल के वार्डों में भी पहुंची और मरीजों से बातचीत की। उन्होंने अस्पताल में इलाज की व्यवस्था और दवाओं की उपलब्धता के बारे में भी जानकारी ली। 

सेल अध्यक्ष के आने की सूचना मिलने से संयंत्र प्रबंधन द्वारा यहां की व्यवस्था को पूरी तरह से चाक चौबंद कर दिया गया था। 

निरीक्षण के दौरान सेल चेयर पर्सन ने चिकित्सा सुविधा और सेवाओं को बेहतर करने की बात कही। उन्होंने अस्पताल अधीक्षक को निर्देश दिया कि मरीजों के उपचार में किसी भी प्रकार की कोई कोताही नहीं होनी चाहिए। यहां से वो ब्लास्ट फर्नेस 7, सिंटर प्लांट 3 ओएचबी बी का भी अवलोकन किया।  इसके बाद वो देव बलौदा गई। यहां शिव दर्शन करने के साथ ही यहां पुरातत्व से जुड़ी वस्तुओं का अवलोकन किया। 

गौरतलब हो कि सेल की योजना है कि हैरिटेज से जुड़े देवबलौदा को गोद लिया जाए, जिससे उसे और बेहतर ढंग से सहेजा जा सके।


अन्य पोस्ट