दुर्ग
वार्ड भ्रमण कर त्यौहार की बधाई देने के साथ ही देखी समस्याएं
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 28 अक्टूबर। भाई बहन प्रेम के प्रतीक एवं धार्मिक मान्यता के अनुसार रक्षा बंधन की तरह ही महत्वपूर्ण पर्व भाई दूज के दिन विभिन्न वार्ड की महिलाओं ने वरिष्ठ कांग्रेस विधायक अरुण वोरा को तिलक लगा कर उनकी लंबी उम्र एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें आशीर्वाद दिया, वोरा परिवार ने बहनों का स्वागत करते हुए उन्हें दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज की बधाई दी।
वोरा शहर के विभिन्न वाडऱ्ों में दौरा कर आम जनों से मुलाकात के साथ ही शहर की समस्याओं का जायजा लिया। नागरिकों के साथ आंध्रा इड़ली सेंटर में इड़ली का लुत्फ लेने के साथ ही स्टेशन पहुंच कर उन्होंने कुलियों से भी मुलाकात की एवं मिठाई खिला कर शुभकामनाएं दीं। साफ सफाई से संबंधित शिकायतें मिलने पर उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देशित करते हुए त्यौहार के बाद सभी वाडऱ्ों में सफाई अभियान चलाएं कहीं भी बंद स्ट्रीट लाइट, सडक़ों पर कचरा एवं जाम नालियों की शिकायत ना हो साथ ही आंतरिक सडक़ों के लिए जारी राशि का सदुपयोग करते हुए सभी कार्यों को तत्काल प्रारंभ करें । वोरा ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से कहा कि मुख्य मार्ग सौंदर्यीकरण कार्य मे अब किसी भी प्रकार की ढि़लाई ना बरती जाए समय सीमा तय कर ड़ामरीकरण, पेवर ब्लॉक एवं चौंक चौंराहों का सौंदर्यीकरण तुरंत प्रारंभ कराया जाए।