दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुम्हारी, 26 अक्टूबर। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी परम्परा का निर्वहन करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंगलवार की सुबह ग्राम जजंगिरी एवं कुम्हारी के लटटीबाबा हटरी पहुँचकर गौरी-गौरा की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों के सुख समृद्धि की कामना कर दीपावली की शुभकामनाएं दी।
इस मौके पर ग्राम जजंगिरी में वीरेंद्र ठाकुर ने एवं कुम्हारी में स्वरूप प्रसाद ठाकुर ने परंपरा का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के हाथों सोंटें का प्रहार किया । इसके पश्चात मुख्यमंत्री ने कुम्हारी गांव का भ्रमण कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात किया। इस मौके पर भारी संख्या में नगरवासियों के साथ कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने मुख्यमंत्री का स्वागत जोशीले अंदाज में किया। मुख्यमंत्री ने बताया कि वे प्रत्येक वर्ष दीपावली पर्व के अवसर पर जंजगिरी एवं कुम्हारी में गौरा-गौरी की पूजा अर्चना करने आते है और परम्परानुसार लोगों की सुख समृद्धि की कामना करते है। जिससें की हमारी पुरखों की चली आ रही परंपरा व संस्कृति को सहेजा जा सके।