दुर्ग
कूडो स्पर्धा में भाग लेने दुर्ग से टीम रवाना
23-Oct-2022 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 23 अक्टूबर। बारड़ोली सूरत (गुजरात) में 24 से 31 अक्टूबर तक आयोजित 14वीं अक्षय कुमार इंटरनेशनल कूड़ो टूर्नामेंट 13वीं राष्ट्रीय कूड़ो चैम्पियनशिप और 3 री कूडक़ो फेडरेशन कप खेलने दुर्ग जिले की टीम आज रवाना हुई। दुर्ग जिले से मिनी, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर महिला-पुरूष वर्ग में कुल 42 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
इस मौके पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग दुर्ग के संचालक विलियम लकड़ा , कुडो एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की चेयरमेन अनुराधा सिंह, अध्यक्ष राजा कौशल, संरक्षक सुरेन्द्र सिंह चंदेल, कोच लीलिमा सोनी उपस्थित रहे।
लकड़ा ने बताया कि कुड़ो खेल भारत शासन से मान्यता प्राप्त खेल है, जनवरी माह में छत्तीसगढ़ शासन से मान्यता मिलने के बाद इन सभी खिलाडिय़ों शासन की सभी खेल सुविधाए मिलने शुरू हो जाएगी।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे