दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अभनपुर, 20 अक्टूबर। प्रतिवर्ष की भाँति इस वर्ष भी स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच विकसित करने, सृजनात्मक विकास करने, अपने आसपास की समस्या के लिए नये आईडिया से समाधान निकालने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित होने वाले पंडित जवाहर लाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी 20 वीं राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी, पश्चिम भारत विज्ञान मेला, राष्ट्रीय विज्ञान सेमिनार, विज्ञान नाटिका, शिक्षक विज्ञान संगोष्ठी एवं प्रश्न मंच कार्यक्रम का आयोजन ऑनलाइन माध्यम में ज़ोन स्तर पर शहीद स्मारक अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय रायपुर में आयोजित हुई जिसमे संभाग के सभी जि़ले के चयनित मॉडल का अवलोकन ऑनलाइन विडियो लिंक के द्वारा किया गया ।
शासकीय कन्या उ.मा.विद्यालय अभनपुर (सेजेस अभनपुर हिंदी मीडियम) के मार्गदर्शक शिक्षक हेमन्त कुमार साहू ने बताया कि इनके विद्यालय से प्रतिवर्ष अनेक विज्ञान मॉडल का चयन राज्य स्तर एवं नेशनल स्तर पर हुए है, इस साल भी लगभग 7 थीम पर इनके स्कूल के मॉडल का चयन विकासखंड से जि़ले के लिए हुआ था जि़ले से चार मॉडल का चयन हुआ। संभाग स्तर के लिए और संभाग स्तर से अब दो मॉडल का चयन राज्य स्तर विज्ञान प्रतियोगिता के लिए हुआ है । मीनाक्षी का स्मार्ट पार्किंग सिस्टम एवं् डोमेश्वरी धु्रव और उर्वशी मार्कण्डेय का बहुउद्देशीय उपकरण चयनित का चयन हुआ है।
विद्यालय की इस उपलब्धि के लिए विकासखंड शिक्षा अधिकारी अभनपुर अरविंद भूषण गुप्ता, विद्यालय प्राचार्य डी.एस.वर्मा समेत समस्त शिक्षक स्टाफ़ ने चयनित बच्चों को एवं मार्गदर्शक शिक्षक को शुभकामनाएं दिए है ।