दुर्ग
चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, तीन बाइक जब्त
20-Oct-2022 3:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 20 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस को वाहन चोरी के दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता मिली है। आरोपियों के पास से पुलिस ने तीन मोटरसाइकिल जब्त की है जिसकी कीमत लगभग 1,60,000 आंकी गई है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने धारा 411 धन 4 379 के तहत अपराध दर्ज किया था।
पुलिस को सूचना मिली कि दो लोग चोरी के मोटरसाइकिल को बेचने के लिए ग्राहक की तलाश करते हुए घूम रहे हैं। कोतवाली दुर्ग पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दो आरोपियों को पकड़ा। आरोपी किशन देवांगन निवासी सेक्टर 2 भिलाई तथा रवि चौहान निवासी सिविल लाइन दुर्ग को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुरानी होंडा शाइन क्रमांक सीजी 07 ए एक्स2199ए साइन कुंडा क्रमांक सीजी 07 ए एक्स 6043, सुपर स्प्लेंडर क्रमांक सीजी 04 वी जे 0710 को जब्त किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे