दुर्ग

जिला अस्पताल में सिकलिन पीडि़त युवक की मौत, हंगामा
20-Oct-2022 3:01 PM
जिला अस्पताल में सिकलिन पीडि़त युवक की मौत, हंगामा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 20 अक्टूबर।
जिला अस्पताल दुर्ग में मंगलवार की देर शाम सिकलिन पीडि़त युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद उसके परिजनों ने हंगामा मचाया। मौत का कारण पता लगाने अस्पताल प्रबंधन द्वारा जांच टीम बनाई गई है।
जानकारी मिली है कि पीएम रिपोर्ट में युवक की मौत के कारण पता चल पाएगा। इसके 2 दिन पहले भी जिला अस्पताल में एक एक्सीडेंटल केस को लेकर उसके परिजनों द्वारा हंगामा मचाया गया था।

जिला अस्पताल दुर्ग के सिविल सर्जन डॉ. वाई के शर्मा से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर 9 निवासी एक 17 वर्षीय युवक को जिला अस्पताल में सिकलिन के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इस युवक का इलाज तीन-चार दिन पहले उतई के किसी प्राइवेट सेंटर में किया गया था। उसे चेस्ट पेन की शिकायत थी। मेल मेडिकल वार्ड में भर्ती कराया गया था । इस दौरान उसे ब्लड चढ़ाया गया । इसके कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। सिविल सर्जन में ब्लड सैंपल के जांच के निर्देश दिए है।

सिविल सर्जन डॉ. शर्मा ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज होंगे। इसके अलावा वार्ड में ड्यूटी कर रहे स्टाफ नर्सए  कैजुअल्टी के मेडिकल ऑफिसर के भी बयान लिए जाएंगे। सिविल सर्जन ने बताया कि मौत की जांच के लिए कमेटी बनाई जाएगी। जिसमें ब्लड बैंक के अधिकारी, मेडिसिन विशेषज्ञ तथा सिकलिन विशेषज्ञ शामिल किया जाएगा।
 


अन्य पोस्ट