दुर्ग

प्रमुख शिक्षा सचिव के हाथों दुर्ग जिले के 6 शिक्षक सम्मानित
17-Oct-2022 3:21 PM
प्रमुख शिक्षा सचिव के हाथों दुर्ग जिले के 6 शिक्षक सम्मानित

नवाचारी गतिविधियाँ समूह की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं अवार्ड कार्यक्रम रायपुर में आयोजित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 17 अक्टूबर। 
देश के सभी राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों के जुड़े एक मात्र और सबसे बड़े नवाचारी शिक्षक समूह  नवाचारी गतिविधियाँ समूह भारत के टीम छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित एक दिवसीय आफलाईन राष्ट्रीय नवाचारी शिक्षा रत्न सम्मान सह राष्ट्रीय शैक्षिक समिट, डाईट रायपुर मे 15 अक्टूबर को सम्पन्न हुआ। इसमें दुर्ग जिला के छ नवाचारी शिक्षक, छत्तीसगढ़ के प्रमुख सचिव ड़ॉ आलोक शुक्ला के हाथों सम्मानित हुए। इसके अतिरिक्त पूरे छत्तीसगढ़ राज्य से 146 शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

सम्मानित हुए शिक्षकों में दुर्ग जिला के पाटन विकास खण्ड से गोपेन्द्र कुमार साहू, मिलिंद चन्द्रा, घनश्याम साहू , दुर्ग विकास खंड से नीलिमा श्रीवास्तव तथा धमधा से दूर्गेशचंद्र वर्मा और गिरधर सिंह राजपूत को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में ड़ॉ आलोक शुक्ला, प्रमुख शिक्षा सचिव छत्तीसगढ़ शासन, ड़ॉ एम सुधीश सहायक संचालक समग्र शिक्षा रायपुर, एल के वर्मा प्राचार्य डाईट रायपुर, सुश्री नीलम अरोरा, सहायक प्राध्यापक एससीईआरटी, आशीष गौतम राज्य पेडागाजी समन्वयक समग्र शिक्षा रायपुर, ड़ॉ सुनील जैन डाईट रायपुर, श्रीमती ज्योति वैध डाईट रायपुर उपस्थित थे।

इसके पूर्व राष्ट्रीय स्तर पर 7-9 अक्टूबर को आनलाईन कार्यक्रम हुआ था और चयनित 130 शिक्षकों को उनको डाक पते पर प्रमाण पत्र और मेमोंटो भेजा गया था।
इस समूह के प्रमुख संजीव कुमार सूर्यवंशी है। जो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय नन्दौरकलाँ, विकास खण्ड व जिला सक्ती  मे पदस्थ है।
इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए दुर्ग जिला से अनकेश्वर प्रसाद महिपाल, पंकज सिंह राजपूत,  मिलिंद चन्द्रा, पवन सिंह, प्रज्ञा सिंह, सुरेश कुमार दास, मणिकांत मरकाम, मनोज मरकाम आदि का सतत सहयोग रहा है।

आईये नवाचारी गतिविधियां समूह को जाने-
सर्व विदित है कि विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए नवाचार एवं अन्य उत्कृष्ट गतिविधियों का विशेष महत्व होता है। शिक्षा विभाग द्वारा भी विद्यालयों में नवाचार करने के लिए प्रोत्साहन दिया जाता है।  उसी संदर्भ में शासकीय विद्यालयों में गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा के लिए शिक्षकों द्वारा निर्मित एवं संचालित नवाचारी गतिविधियां समूह पिछले तीन वर्षों से लगाकर प्रयास कर रहा है।

यह समूह नवाचार के आदान-प्रदान करने का एक विशाल मंच है।  इस समूह में छत्तीसगढ़ के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के ग्रुप में सभी 28 राज्यों और सभी 8 केन्द्र शासित प्रदेशों के शिक्षक इनके टीम के प्रयास से जुड़े हुए हैं। जो पूरे देश को एक मंच पर लाने का अद्भुत प्रयास है।
 


अन्य पोस्ट