दुर्ग

शराब दुकान के विरोध में अनोखा प्रदर्शन चखना पानी कोल्ड ड्रिंक्स फ्री
16-Oct-2022 5:11 PM
शराब दुकान के विरोध में अनोखा प्रदर्शन चखना पानी कोल्ड ड्रिंक्स फ्री

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 16 अक्टूबर। 
नंदनी रोड स्थित शराब दुकान के विरोध में पार्षद पीयूष मिश्रा के साथ स्थानीय लोगों ने अनोखा प्रदर्शन किया प्रदर्शनकारियों ने टीम डी वाय के टी-शर्ट पहनाकर पुतले को खड़ा किया और निशुल्क चखना सेंटर चालू किया प्रदर्शनकारी लगातार माइक से अलाउंस करते जा रहे थे कि विधायक की शराब दुकान से शराब खरीदीए और टीम  डी वाय के द्वारा लगाए गए।

निशुल्क चखना सेंटर से पानी सोडा, कोल्ड ड्रिंक, भजिया पकौड़ा, ग्लास नि-शुल्क ले जाए और बदले में अपने विधायक जी को शराब पीने के लिए इतना अच्छा माहौल बनाकर देने के लिए धन्यवाद दीजिए।
देखते ही देखते धरना स्थल पर बने टेंट में जहां चखना सेंटर खोला गया था वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने देखा कि टेबल पर  डी वाय ब्रांड की शराब की बोतल, कोल्ड ड्रिंक की बोतल,  सोडा, पानी, भजिया पकोड़ा, खीरा सलाद नि-शुल्क दिया जा रहा है।

लोग शराब दुकान से शराब खरीद के चखना सेंटर में आ रहे थे और यहां शराब की बोतल दिखा कर निशुल्क में पानी, कोल्ड ड्रिंक, सोडा, भजिया पकौड़ा अपने मनपसंद का चखना लेकर जा रहे थे बदले में लोगों ने सामने लगे हुए डी वाय के पुतले को शराब पीने के लिए इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए धन्यवाद भी दिया आने जाने वाले लोगों के लिए बड़ा ही कौतूहल का विषय बना रहा लोग कार और बाइक खड़ा करके वीडियो और फोटो बनाकर के ले जा रहे थे आने जाने वाले लोगों ने किसानों के प्रदर्शन के लिए प्रदर्शनकारियों की सराहना की और सतीश मिश्रा ने बताया कि कल आसपास के मोहल्ले तथा दुकानदारों के द्वारा बड़ी संख्या में मशाल रैली यहां से निकाल कर कैनाल रोड शिवालय मार्ग एमपीआर रोड होते हुए श्रीराम चौक पर उसका समापन किया जाएगा।

विधायक का पुतला अर्थी के रूप में यहां से ले जाकर श्री राम चौक पर पुतला दहन किया जाएगा पूरे खुर्सीपार में विधायक के समर्थकों के द्वारा अवैध रूप से बेची जा रही शराब व सट्टे के कारण कई लोगों के घर बर्बाद हो गए हैं। पहली बार देखने में आ रहा है कि खुले रास्तों पर टेबल लगाकर सट्टा पट्टी ली जा रही है गली-गली में शराब बेची जा रही है अपराधिक गतिविधियां इतनी बढ़ गई है कि लोगों का आवागमन दूभर है इसी के विरोध में कल मशाल रैली के साथ विधायक का पुतला दहन किया जाएगा।


अन्य पोस्ट