दुर्ग

सडक़ों पर लगाई दुकान, जुर्माना
15-Oct-2022 4:31 PM
सडक़ों पर लगाई दुकान, जुर्माना

दुर्ग, 15 अक्टूबर।   नगर पालिक निगम सीमा अंतर्गत सडक़ पर अवैध सब्जी पसरा लगाने वालों को निगम ने समझाईश देते हुए हटवाया। आयुक्त लोकेश चंद्राकार ने सडक़ पर दुकान लगाकर यातायात बाधित करने वालो पर कार्रवाही के लिए निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए। इस मौके पर सहायक बाजार अधिकारी थानसिंग यादव, ईश्वर वर्मा, शशिकान्त यादव, भुवनदास साहू सहित अमला मौजूद थे।  सडक़ पर दुकान सजाने वाले, सडक़ बाधित होने की शिकायत मिलने पर निगम को कार्यवाही करने को कहा। दीपावली त्यौहार नजदीक होने की वजह से बाजारों में रौनक बढ़ गई है। वहीं कुछ दुकानदार बिक्री बढ़ाने सामानों को सडक़ एवम जमीन पर सजाकर रख रहे है जिसे जप्त किया जाएगा। व्यापारी अस्थाई रूप से स्टॉल लगाकर सडक़ पर दुकान सजाकर न रखे। शुक्रवार को निगम अधिकारियों ने महाराजा चौक के पास सडक़ को बाधित करने वाले सब्जी ब्यवसायियों को चेतावनी देकर छोड़ा।

कहा दोबारा दुकान सडक़ पर लगाया गया तो शख्त कार्रवाही के साथ जुर्माना वसूली जाएगी। इसके अलावा निगम प्रतिबंधित कैरी-बैग से सामान देते पाए जाने या प्रतिबंधित कैरी-बैग रखे जाने और गंदगी फैलाने वाले सार्वजनिक भवन और शैक्षणिक संस्थान पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
 


अन्य पोस्ट