दुर्ग
वोरा ने किया सीमेंट सडक़ का भूमिपूजन
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग,15 अक्टूबर। नगर पालिक निगम सीमा क्षेत्र अंतर्गत 6 वार्डो का विधायक अरुण वोरा ने महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, लोक कर्म प्रभारी अब्दुल गनी एवं वार्डो के पार्षद सहित नागरिको के बीच नारियल फोडक़र व कुदाल चलाकर सीमेंट सडक़ निर्माण का भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन के अवसर पर विधायक ने कहा कि अच्छी सडक़ों के बनने के बाद वार्ड के नागरिको के साथ साथ आम जनता को भी आवागन में बहुत आसानी होगी और बारिश के मौके में भी वो आसानी से आवाजाही कर सकेंगे। इस मौके सभापति राजेश यादव, दुर्ग शहर अध्यक्ष गया जी पटेल, एमआईसी सदस्य दीपक साहू, संजय कोहले, मनदीप सिंह भाटिया,पार्षद नरेंद्र बंजारे, श्रीमती लीना दिनेश देवांगन, श्रीमती चमेली साहू, श्रीमती सत्यवती विजयंत पटेल, मनीष साहू, पार्षद विजेंद्र भारद्वाज, बृजलाल पटेल, एल्डरमेन श्रीमती रत्ना नारमदेव, देव सिंहा, अजय गुप्ता, मनीष यादव, हरीश साहू, कृष्ण देवांगन, जगमोहन ढीमर, कार्यपालन अभियंता प्रमोद दुबे, सहायक अभियंता आरके पालिया, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, राजेन्द्र धबाले, अजय मिश्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे। शहर के सभी क्षेत्र में सडक़ों की हालत को लेकर लगातार सुधार का क्रम जारी है। शुक्रवार को विधायक ने महापौर के साथ 6 वार्डो बारी-बारी। लर सीमेंट सडक़ निर्माण के लिए भूमि पूजन किया। उन्होंने लोगों से कहा कि सडक़ के माध्यम से शहर के कोने कोने में विकास पहुंच रहा है। शहर क्षेत्र को विकसित हो रहा आगे और भी करना है। इसके लिए जरूरी है कि गली गली में सडक़ का निर्माण हो, अब हम जोरशोर सडक़ का निर्माण कर रहे हैं। लगातार इसके लिए शहर में विकास कार्य किया जा रहा है। इस दौरान मौजूद रहे अधिकारियों से कहा कि वह सडक़ निर्माण में किसी प्रकार की लापरवाही न करें। कहीं पर कोई दोषी मिला तो कार्रवाई तय है।
इन वार्डो में होगा भूमिपूजन वार्ड क्र .01 राम चंद नगर में राजकुमार तिवारी से पोल नंबर 01/228 डब्लू एमएम व सीमेंटीकरण रोड 1,वार्ड क्र.02 राजीव नगर में माता घर से तिरंगा चौक से हनुमान मंदिर वर्मा घर से सोनकर घर तक /सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र.03 रविन्द्र किराना से बढई घर तक, बढई घर से राजेश साहू तक / सी.सी. रोड निर्माण, वार्ड क्र 04. गली नंबर 03 परमेश्वरी दरवाजा तक/सी.सी. रोड निर्माण,वार्ड क्र.05 सुलभ शौचालय से रज्जू चंद्राकर के घर तक /सी.सी. रोड निर्माण,वार्ड क्र.06 बिसे यादव के पीछे गली, का यस्थपारा गली/सी.सी. रोड, निर्माण सहित वार्ड क्र.06 शंकर शर्मा से पंचमुखी हनुमान मंदिर पटेल धर्मशाला गली, भागवत देवांगन गली/सी.सी. रोड निर्माण का भूमिपूजन हुआ/ कल दिनांक 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे इन वार्डो 7,8,9,10,11 और 12 में किया जाएगा भूमिपूजन।