दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 15 अक्टूबर। नंदनी रोड स्थित शराब दुकान के विरोध में लगातार 36 दिनों से पार्षद पीयूष मिश्रा के नेतृत्व में स्थानीय लोग धरने पर बैठे है। कल धरने स्थल पर शराब की बोतल पर डीवाय ब्रांड के स्टीगर लगाकर उसकी प्रदर्शनी लगाई। आने जाने वाले लोगों को खोलिए कौतूहल का विषय बना रहा। लोग गाडिय़ां रोक रोक कर इस अनोखे प्रदर्शन को देख रहे थे।
प्रदर्शनकारी लगातार शराब दुकान के विरोध में स्थानीय विधायक के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। उनका कहना है के स्थानीय विधायक ने अपनी दुकान शराब दुकान के लिए किराए पर दे रखी है, जिससे उन्हें मोटी रकम किराए के रूप में मिल रही है लेकिन विधायक यहां लोगों को होने वाली परेशानी को नहीं देख रहे हैं लगातार प्रशासन और उनके सामने इस बात को बोला गया है कि शराब दुकान के कारण यहां रहने वाले लोगों को अनगिनत दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है फिर भी उनके द्वारा शराब दुकान को बंद करने के संबंध में कोई कदम नहीं उठाया गया।
प्रदर्शनकारियों ने बताया कि हमारा प्रदर्शन लगातार 36 दिनों से जारी है जो शराब दुकान बंद होने तक निरंतर चलता रहेग। नंदनी रोड के व्यापारियों ने बताया कि उनके द्वारा चेंबर ऑफ कॉमर्स को जो पत्र दिया गया था उस पत्र के परिपेक्ष में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की ओर से नगर निगम के कमिश्नर को एक पत्र भी प्रेषित किया गया है जिसमें लिखा गया है कि इस शराब दुकान को हटाने के लिए आसपास के किसी क्षेत्र में विवाद रहित जगह को देख कर के शराब दुकान को यहां से स्थानांतरित किया जाए ऐसा निर्देश दिया गया है। प्रशासन इस ओर क्या कदम उठाता है यह अति महत्वपूर्ण होगा।