दुर्ग
अग्निवीर भर्ती, आवेदन आमंत्रित
14-Oct-2022 4:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
दुर्ग, 14 अक्टूबर। भारतीय थल सेना में अग्निवीरों एवं नर्सिंग असिस्टैंड की भर्ती हेतु रैली का आयोजन के पूर्व एक सप्ताह का नि:शुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण जिले के तीनों विकासखण्डों में दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण में भाग लेने हेतु इच्छुक आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इस प्रशिक्षण में केवल वे आवेदक ही भाग ले सकते है जिसने इंडियन आर्मी के वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन किया हो।
आवेदन पत्र के साथ पावती संलग्न करना अनिवार्य है। अत: इच्छुक आवेदक दिनांक 14 से 31 अक्टूबर तक अपना आवेदन डॉक माध्यम से अथवा स्वयं उपस्थित होकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, मालवीय नगर चौक दुर्ग में जमा कर सकते हैं।
आवेदन का प्रारूप हेतु दुर्ग जिले के वेबसाइट का अलोकन किया जा सकता है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे