दुर्ग
नियमित 23 कर्मचारी रहे नदारद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 14 अक्टूबर। नगर निगम आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर गुरुवार आज उपायुक्त मोहेंद्र साहू द्वारा राज्य सरकार के आदेश पर जिले के सभी शासकीय कार्यालय और निगम कार्यालय में 3 फरवरी से कार्यालय का समय बदलकर सुबह 10 बजे से कर दिया गया है।
आज निगम के आयुक्त लोकेश चंद्राकार के निर्देश पर उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने निगम कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
दफ्तर निरीक्षण के दौरान प्लेसमेंट और नियमित कर्मचारी कुल 23 कर्मचारी रहें नदारद मिलें लिपिक सहित देर से आने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाही कर समय पर अनुपस्थिति कर्मचारियों का नाम आयुक्त लोकेश चंद्राकार को नस्ती बनाकर भेजा जाएगा।उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे निर्धारित समय पर निगम दफ्तर पहुँचे।
देर से आने वाले कर्मचारियों को लापरवाही न करने की सख्त हिदायत दी गई छत्तीसगढ़ शासन से अधिसूचना जारी होने के बाद से निगम का समय सुबह 10 से शाम 5-30 बजे तक निर्धारित कर दिया गया है। निगम उपायुक्त मोहेंद्र साहू ने सुबह 10 बजे अधिकारी कर्मचारियों की उपस्थिति का निरीक्षण किया।
इस दौरान 23 जिसमें प्लेसमेंट और नियमित दोनों अनुपस्थित पाए गए।