दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 13 अक्टूबर। भारतीय जनता युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार दुर्ग पहुंचे नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का जिले के कार्यकर्ताओं ने बाजे गाजे के साथ जोरदार स्वागत कर अभिनंदन किया।
प्रदेशव्यापी दौरे पर निकले युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत का काफ़िला दुर्ग शहर के वाय शेप ब्रिज पहुँचते ही जिला अध्यक्ष नितेश साहू के नेतृत्व में आतिशबाजी व ढोलबाजे के साथ जिला पदाधिकारी मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ द्वारा आतिशी स्वागत किया गया तत्पश्चात युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष रवि भगत को खुले रथ पर बैठाया गया जहां पर प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं का अभिवादन स्वीकार करते हुए साइंस कॉलेज दुर्ग से मालवीय नगर चौक राजेन्द्र पार्क चौक बस स्टैंड गांधी चौक पटेल चौक होते हुए बाइक रैली के साथ भाजपा कार्यालय पहुंचे सभी चौक पर मंडल अध्यक्ष व पदाधिकारी द्वारा पुष्प वर्षा कर अभिनंदन किया गया।
इसके पश्चात भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत समारोह का आयोजन किया गया जहां महिला मोर्चा के पदाधिकारियों ने तिलक लगाकर आरती उतारी व युवा मोर्चा ने तलवार भेँट कर छत्तीसगढ़ी संस्कृति के प्रतीक परम्परागत ठुमरी पहना कर मिशन 2023 का संकल्प लिया।
इस दौरान स्वागत अभिनंदन व स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, पूर्व प्रदेश मंत्री श्रीमती उषा टावरी, पूर्व महापौर श्रीमती चंद्रिका चंद्राकर, जिला महामंत्री ललित चंद्राकर, जिला महामंत्री व अहिवारा नगर पालिका अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीमती रमशीला साहू, पूर्व मंत्री जागेश्वर साहू, पूर्व विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा, जिला उपाध्यक्ष जयसिंह राजपूत, जिला मंत्री मनोज मिश्रा व दिनेश देवांगन, भाजयुमो प्रदेश मंत्री अमित मैंशरी व गोपाल बीस्ट, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री श्रीमती माया बेलचंदन, व्यापरी प्रकोष्ट प्रदेश सह संयोजक कांतिलाल बोथरा, आर्थिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक शिव चंद्राकर, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी अमन प्रताप सिंह, भाजयुमों जिला अध्यक्ष नितेश साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य हेमंत तिवारी, मनोज शर्मा, जितेंद्र साहू, अनुराग चौबे, दाऊ आनंद ताम्रकार,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष उपासना चंद्राकर, जिला महामंत्री स्वरूपलता पाण्डेय व श्वेता बक्शी, जिला कोषाध्यक्ष ममता जैन, जिला मीडिया प्रभारी डॉ. भावना दिवाकर, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष विनायक ताम्रकार, भाजपा मंडल अध्यक्ष लुकेश बघेल, व बड़ी संख्या में युवा मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री तेखन सिन्हा एवं आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री गौरव शर्मा ने किया