दुर्ग

पारंपारिक खेलों को जीवंत करने भिलाई-चरौदा में छत्तीसगढिय़ा खेल शुरू
13-Oct-2022 3:36 PM
पारंपारिक खेलों को जीवंत करने भिलाई-चरौदा में छत्तीसगढिय़ा खेल शुरू

भिलाई नगर, 13 अक्टूबर । नगर पालिक निगम भिलाई-चरौदा, महापौर निर्मल कोसरे द्वारा छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेलों को जीवंत करने भिलाई-चरौदा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में बालक-बालिकाओं एवं महिला-पुरुष को प्रोत्साहित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि   छत्तीसगढ़ ओलंपिक कार्यक्रम के माध्यम से विलुप्त होते जा रहे धरोहर स्वरूप पुराने खेल जैसे कबड्डी, खो-खो, फुगडी, तेज दौड़, लंगडी दौड़, रस्साकशी, पि_ल, भंवरा, बाटी, लंगडी दौड़, गिल्ली डंडा, इत्यादि की प्रतिस्पर्धा का आयोजन प्रत्येक वार्ड में, वार्ड पार्षद, महापौर परिषद सदस्य सहित गणमान्यी की उपस्थिति में किया जा रहा है। जिससे ना केवल आज की युवा पीढ़ी को अपने पारंपरिक खेलों के बारे में जानकारी हो रही है, अपितु उनका मानसिक-शारीरिक विकास भी हो रहा है। संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित हो रहे छत्तीसगढ़ ओलंपिक खेल पूरे भिलाई-चरौदा क्षेत्र में निरंतर आयोजित है। इस संबंध में कार्यक्रम की पूर्ण सफल करने निगम आयुक्त अजय कुमार त्रिपाठी द्वारा निर्देश जारी किये गये है। जानकारी जन संपर्क विभाग से  विकास चन्द्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।


अन्य पोस्ट