दुर्ग

भूपेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सर्वहारा वर्ग को दे रही है लाभ-ताम्रध्वज
13-Oct-2022 2:47 PM
भूपेश सरकार विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सर्वहारा वर्ग को दे रही है लाभ-ताम्रध्वज

रिसाली में जिला स्तरीय सांस्कृतिक स्पर्धा का आयोजन 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई,  13 अक्टूबर।
  गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि आप सिलेबस की पढ़ाई तो कराते हंै, लेकिन बच्चों को संस्कार की भी शिक्षा दें। क्योंकि आप शिक्षक के साथ पालक भी है। आप बच्चों को इंसान जरूर बनाइये। स्वामी आत्मानन्द स्कूल का स्तर काफी अच्छा है। डिमांड लागातर बढ़ता जा रहा है। छग में भूपेश बघेल की सरकार ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से सर्वहारा वर्ग को लाभ दे रही है। बच्चे अंग्रेजी बोले लेकिन अग्रेज न बने, यह ध्यान दें। यह अभिनव प्रयास है। अखंड भारत की कल्पना को साकार करना हम सबका कर्तव्य है। छग की संस्कृति को लुप्त होने से बचाना है। इन प्रतिभाओं के उभारने का कार्य सतत करना चाहिए।

स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मिडियम स्कूल रिसाली में बुधवार को जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें जिले की 16 आत्मानन्द स्कूलों के छात्र छात्राओं ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विजेताओं को  स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान करके पुरस्कृत किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू थे। अध्यक्षता रिसाली महापौर  शशि सिन्हा ने की। विशेष अतिथि सभापति केशव बंछोर थे। कार्यक्रम को महापौर शशि सिन्हा ने सम्बोधित किया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से पार्षद सनीर साहू, गोविन्द चतुवेदी, अनूप डे,विलास बोरकर, चन्द्रभान ठाकुर, सारिका साहू,जहीर अब्बास,रेखा सिह, जमुना ठाक़ुर, ड्रा सीमा साहू,अनिल देशमुख,एल्डरमेन संगीता सिह, तरुण बंजारे,मोहम्मद निजाम, सन्ध्या वर्मा, सन्तु दास मानिकपूरी, रिसाली स्कूल के प्राचार्य पी रमेश अरविंद भारद्वाज, जगदीश सिह धीर, लता रघु कुमारी,मिनी गोविन्द नाथन, राजेश पिल्ले, जलजीत कोराडा, सिफाली सोनी पारस सिह,पुष्पा सिह, संजय देशमुख, वैसाली कुलकर्णी, बलविंदर कौर,डॉ नूतन सिह, सुसमा सिह, मंजुलता सहारिया, सविता पाण्डे, प्रियंका तिवारी,  पारोमिता दास  उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन मेनुका श्रीवास्त्व व अर्पणा वर्मा ने किया।

इन स्कूलों के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक स्पर्धा मे भाग लिया, जिसमें प्रमुख रूप से स्वामी आत्मानन्द इंग्लिस मीडियम स्कूल रिसाली, बोरी,नागपुरा, धमधा, खम्हरिया, दीपक नगर, सेक्टर 6,बालाजी नगर खुर्सीपार, सेलूद, जामगांव आर,जामगांव एम,पाटन,रानीतराई,कुम्हारी,जजंगिरी, भिलाई 3 स्कूल के विद्यार्थियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया ।

स्पर्धा मे उच्चतर माध्यमिक पूर्व माध्यमिक  स्तर पर नाटक,एकल नृत्य समूह नृत्य,एकल गायन,समूह गायन, वाद्य यंत्र की स्पर्धाये हुई। सांस्कृतिक स्पर्धा में निर्णायक के रूप में प्रीति गुप्ता,मधु देवागन,श्रीमती सोनाली सेन, लखेस्वर साहू,सरिता श्रीवास्तव, त्रिलोक चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 


अन्य पोस्ट