दुर्ग

बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें चौपाल लगाकर पुलिस ने किया जागरूक
12-Oct-2022 7:29 PM
बच्चा चोरी की अफवाह पर ध्यान न दें चौपाल लगाकर पुलिस ने किया जागरूक

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 12 अक्टूबर। मचांदुर पुलिस चौकी  प्रभारी श्याम सिंह नेताम के द्वारा आज मचांदुर पुलिस चौकी अंर्तगत मचांदुर पंचायत भवन में जन चौपाल लगाकार ग्रामीणों को जागरूक किया।

जिले में बच्चा चोरी करने वालों की सक्रियता की अफवाह के चलते एक सप्ताह के भीतर मारपीट के तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इन अफवाहों पर विराम लगाने के लिए पुलिस ने अपने स्तर पर प्रयास भी शुरू कर दिया है।

ज्ञात हो कि बच्चा चोरी के संदेह में तीन साधुओं से मारपीट की पहली घटना दशहरा के दिन हुई थी। गणेश चौक चरोदा बस्ती के लोगों के द्वारा इसके बाद दूसरी घटना मचांदुर चौकी क्षेत्र के ग्राम खोपली डीह पारा में हुई जहाँ ग्रामीण ने एक विक्षिप्त को पीटा। तीसरी वारदात गंजपारा के उत्कल कालोनी में हुई थीं जहाँ भीड़ ने पांच लोगों की पिटाई की थी।

पुलिस चौकी प्रभारी श्याम सिंह नेताम ने लोगों से अपील की हैं कि संदिग्ध व्यक्ति के नजर आने पर जानकारी अवश्य रूप से पुलिस चौकी में आकार जानकारी देवें। उनके साथ मारपीट न करें।


अन्य पोस्ट