दुर्ग

भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी व मंडल संयोजकों की घोषणा
12-Oct-2022 2:52 PM
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी व मंडल संयोजकों की घोषणा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 12अक्टूबर।
जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के संयोजक सतविंदर सिंह ने अपनी कार्यकारिणी और मंडल संयोजको की घोषणा की है। यह कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा जिला भाजपा अध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा और भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक लाभचंद बाफना के सहमति से की गई है। कार्यकारिणी व मंडल संयोजको की घोषणा से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।

घोषित कार्यकारिणी में जिला सहसंयोजक हेमंत गोयल, आनंद गोयल,  कोषाध्यक्ष निर्मललोढा ़, सह कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी , कार्यालय प्रभारी राजकुमार साहू, सोशल मीडिया प्रभारी नितेश छाजेड़, मीडिया प्रभारी जितेन्द्र साहू बनाए गए है।

जिला कार्यकारिणी सदस्य के रुप में रेखचंद टावरी , विजय बेंगानी, राजा नाहटा, मोहित गजवानी,मोहन केशवानी , विजय साहू , राकेश यादव,  राजेश गुप्ता , गगनदीप सिंग , नितिन कटारिया , देवेन्द्र सिंह राजपूत , दीपक देवांगन को शामिल किया गया है। इसके अलावा जिला भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के मंडल संयोजकों की भी घोषणा की गई है। जिसमें गंजपारा सदर मंडल संयोजक संभवजैन , चंडी शीतला मंडल संयोजक गोपाल यादव ,  िसकोला पटरीपार मंडल संयोजक उदयशंकर त्रिपाठी ,  कसारीडीह-बोरसी मंडल संयोजक पंकज खरिया, अंजोरा मंडल संयोजक देव प्रसाद साहू , जेवरा-सिरसा मंडल संयोजक गोपाल यादव , उतई मंडल संयोजक नीलम जैन , उत्तर पाटन मंडल संयोजक सुरेन्द्र साहू  , दक्षिण पाटन मंडल संयोजक पूर्णांश कुमार हिरवानी,  मध्य पाटन मंडल संयोजक मिलन देवांगन , धमधा मंडल संयोजक गजेन्द्र निर्मलकर ,  अहिवारा मंडल संयोजक टोमेन्द्रनिषाद, बोरी-लिटिया मंडल संयोजक बेदुल साहू बनाए गए है।


अन्य पोस्ट