दुर्ग

शरद उत्सव एवं महासंघ के अलंकरण समारोह में जुटे समाज के दिग्गज
10-Oct-2022 4:21 PM
शरद उत्सव एवं महासंघ के अलंकरण समारोह में जुटे समाज के दिग्गज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 10 अक्टूबर। 
सरयू पारीण ब्राह्मण समाज दुर्ग में  शरद उत्सव एवं महासंघ के अलंकरण समारोह में जूटे समाज के दिग्गज, जिसमें मुख्य अतिथि अरुण वोरा विधायक दुर्ग अध्यक्ष  छत्तीसगढ़ वेयरहाउस कारपोरेशन थे।
अपने उद्बोधन में बच्चों को संस्कारवान बनाएं रखने की बात कही और कहा कि माता-पिता सदा बच्चों के रूप में अमर रहते हैं। विशिष्ट अतिथि टीपी शर्मा जस्टिस प्रमुखलोकायुक्त  थे, जिन्होंने उद्बोधन में संगठन शक्ति पर जोर दिया और कहा कि समाज के अलग-अलग यूनिट होते हुए भी अंतत: एक होना चाहिए। विशेषअतिथि शिवकुमार तिवारी आईएएस नेअपने उद्बोधन में दुर्ग ब्राम्हण समाज एवं महिला प्रकोष्ठ की सराहना करते हुए उनके कार्यों को सर्वश्रेष्ठ घोषित किया।

विशिष्ट अतिथि  प्रदीप शर्मा मुख्यमंत्री के सलाहकार ने अपने उद्बोधन में परशुराम की शक्ति पर प्रकाश डालते हुए कहा छत्तीसगढ़ में ब्राह्मण सदा पूजनीय है और सदियों से उनका निवास छत्तीसगढ़ में है उन्होंने बतायानरवा गरवा घुरवा बारी की मुख्यमंत्री माननीय श्री भूपेश बघेल की परिकल्पना  गांव और शहर को जोडक़र हमेशा जड़ से जुड़ कर तरक्की करने की राह बनाई है।
विशिष्टअतिथियोग आयोग के अध्यक्ष ज्ञानेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में युवा शक्ति को संगठित होने की बात करते हुए परशुराम की शक्ति ज्ञान शक्ति एवं ब्राह्मण शक्ति पर प्रकाश डाला।
विशिष्ट अतिथि राकेश चतुर्वेदी प्रधान मुख्य वन संरक्षक ने अपने उद्बोधन में  शिक्षा की बहुआयामी क्षेत्र के साथ अपने विद्यार्थी जीवन और अपने कार्यकाल की पूरी सफर को बड़े रोमांचक ढंग से प्रस्तुत किया।

विशिष्ट अतिथि सी पी शर्मा चीफ एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने संपूर्ण कार्यक्रम की सारगर्भित परिचर्चा कीयोग आयोग के सचिव एम एल पांडे ब सरयू द्विज पत्रिका के प्रधान संपादक श्री राघवेंद्र राघवेंद्र दीवान एवं महासचिव ओपी दुबे के साथसभी अतिथियों ने दुर्ग ब्राह्मण समाज के कार्य की सराहना करते हुए अध्यक्ष कमल नारायण शर्मा  कोद्विज कुल गौरव सम्मान से सम्मानित किया।
अलंकरण समारोह में महां संघ द्वारा द्विज कुल रत्न श्री श्री राकेश चतुर्वेदी मुख्य वन संरक्षक को सम्मानित किया।

द्विजकुलभूषण संतोष उपाध्याय पूर्व विधायक छत्तीसगढ़ विधानसभा, सुबोध शुक्ला समाजसेवी खरारौद,  पवन शर्मा अधिवक्ता कांकेर, द्विज कुल गौरव सम्मान से  कमल नारायण शर्मा विद्या नारायण शर्मा, सुरेंद्र चंद्र गौरहा सम्मानित हुए।
दुर्ग शहर के अभिजीत शर्मा जो यूरोप के लिट्रानिया  शहर में एयरक्राफ्ट इंजीनियर है सम्मानित हुए सम्मान पत्र अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा पढ़ा गया अध्यक्षता कर रहे संरक्षकश्रीराम विशाल शर्मा नेअतिथियों के साथ दीप प्रज्वलन किया।
सचिव प्रदीप पांडे ने सचिव ई प्रतिवेदन प्रस्तुत किया आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष कमलेश तिवारी द्वारा किया गया मंच संचालन राजेंद्र दुबे एवं अध्यक्ष सुमन पांडे द्वारा किया गया।
स्वागत सत्कार नरेंद्र तिवारी शैलेंद्र चौबे अमितेश तिवारी हिमांशु दिवेदी अपर्णा चौबे संध्या तिवारी शैल किरण शुक्ला मंजू पांडे आरती ने किया रजिस्ट्रेशन तूलिका तिवारी रंजना शर्मा सचिव सुमन शर्मा श्वेता दुबे अविनाश दुबे, स्वागत नृत्य शिरीन पांडे एवं नारायणी पांडे ने प्रस्तुत किया ध्वज वंदना आशा शुक्ला प्रीति दुबे योगिता शर्मा द्वारा किया गया आभार प्रदर्शन नरेंद्र तिवारी द्वारा किया गया।
 


अन्य पोस्ट