दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
उतई, 10 अक्टूबर। 11 से 14 अक्टूबर तक अम्बिकापुर मे आयोजित शालेय खेल कूद प्रतियोगिता में फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी खेल गांव पुरई के 22 तैराकों का चयन किया गया है ।
यह पहला मौका है, जब किसी एक गांव से एक एकेडमी के इतने ज्यादा तैराकों का सलेक्शन हुआ हो। इस गांव को तैराकों का गांव कहा जाता है। ,जहाँ से सबसे ज्यादा तैराक इसी गांव से निकलते हंै।
कोच ओम कुमार ओझा बताते हैं, कि ये बच्चे रोज़ सुबह शाम गांव के तालाब में ही तैराकी का अभ्यास करते हैं। इन्हें किसी भी प्रकार के सुविधा नहीं मिलती और न ही डाइट, फिर भी बच्चे यहाँ तक अपने अच्छे प्रदर्शन के बल - बूते यहाँ तक पहुंचे हंै।
चयनित तैराक सिद्धार्थ ओझा,रवि ओझा,योगेश ओझा,सम्राट ओझा,लोकेश रिगरी, लक्की ओझा,दिग्विजय यादव,डोमन लाल देवांगन, लोभ कुमार रिगरी, भूमिका ओझा,हिना ओझा,चन्द्रकला ओझा,दामनी डहरिया, ईशा देशलहरे,मानसी डहरिया, हेमलता ओझा, तृप्ति कोसरे, वैशाली बंजारे,मौसमी बंजारे,गुंजा साहू का चयन किया गया है कोच चंचल रिगरी, ईश्वर ओझा के मार्गदर्शन में अभ्यास कर अम्बिकापुर में अपने खेल का जोहर दिखाएंगे ।
इस उपलब्धि मे फ्लोटिंग विंग्स स्विमिंग एकेडमी के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, केशव बंटी हरमुख, हर्ष साहू,प्रमोद जैन ,विकास जयसवाल ,देवला भारती, पी.टी.आई राजेश देवांगन,प्रचार्य सीमा दवे,पूर्णिमा ठाकुर,फ्लोटिंग विंग्स स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष उमा रिगरी, यमेश नारंग, शीतला ठाकुर,यशवंत यादव,राकेश सेन, नरेश साहू,दिनेश सिंह,ओम्केस्वर साहू,जैत राम पटेल, भोजराज साहू,डी.आर.कोसरे, अशोक रिगरी उमरपोटी के प्रचार्य कीर्ति प्रधान,पी.टी.आई टुम्मन देवांगन नवमंगल के प्रचार्य दया राम साहू,मनोज यादव सभी ने बधाई दिए एवं सभी ने उज्ज्वल भविष्य की कामना की।