दुर्ग

प्रोफेशनल कांग्रेस की भिलाई में कार्यशाला कल
09-Oct-2022 4:36 PM
प्रोफेशनल कांग्रेस की भिलाई में कार्यशाला कल

एक्सपर्ट करेंगे विद्यार्थियों का मार्गदर्शन

दुर्ग, 9 अक्टूबर। ऑल इंडिया   प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ विद्यार्थियों एवं बेरोजगार युवकों को स्वयं का उद्योग-व्यापार शुरू करने व रोजगार के अवसर उपलब्ध करने में मदद करेगी।
इस अभिनव पहल के अंतर्गत संगठन द्वारा 10 अक्टूबर को कला मंदिर, सिविक सेंटर भिलाई में विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला शाम 4 बजे से शुरू होकर शाम 7 बजे तक चलेगा। कार्यशाला में दुर्ग-भिलाई के 19 कालेजों के विद्यार्थी शामिल होंगे। कार्यशाला में बेरोजगार युवक भी शामिल हो सकते हैं। जिन्हें अपना उद्योग. व्यापार  शुरू करनेए रोजगार के अवसर प्रदान करने, राज्य सरकार की रोजगारमुखी योजनाओं के अलावा लोन लेने और बैंक संबंधी अन्य विषयों के संबंध में एक्सपर्ट द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

इन एक्सपर्ट में यूनियन बैंक, आईआईडी टीम, मोहन दलाई की टीम और उद्योग व व्यापार से जुड़े लोग शामिल है। इस अवसर पर कार्यक्रम के मु य अतिथि उद्योग मंत्री कवासी लखमा होंगे। विशेष अतिथि के रुप में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, मु यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, विधायक अरुण वोरा, देवेंद्र यादव, महापौर धीरज बाकलीवाल, नीरज पाल भिलाई, शशि सिन्हा रिसाली, भिलाई जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर,  एआईपीसी के पालिसी व रिसर्च राष्ट्रीय संयोजक प्रत्यूष भारद्वाज मौजूद रहेंगे। विद्यार्थियों में उत्साह है।

फलस्वरुप कार्यशाला में 5 सौ से अधिक की सं या में विद्यार्थियों के शामिल होने की उ मीद है। यह बातें ऑल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष क्षितिज चंद्राकर ने शनिवार को मीडिया से चर्चा में कही। इस दौरान प्रेसवार्ता में भिलाई कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर, एआईपीसी पालिसी व रिसर्च राष्ट्रीय संयोजक प्रत्यूष भारद्वाज, कार्यक्रम निर्देशक अश्वनी शास्त्री, छत्तीसगढ़ रिसर्च हेड सुदीप मैत्रा, एआईपीसी छत्तीसगढ़ समन्वयक दीप सारस्वत, उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, दुर्ग जिला ग्रामीण युकां अध्यक्ष जयंत देशमुख भी मौजूद थे।

कार्यशाला में एमएसएमई और राज्य शासन द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी जाएगी। हमें अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है, तो हमें छोटे और कुटीर उद्योगों की ओर आगे बढऩा होगा। इससे जमीनी स्तर पर रोजगार के अवसर खुलेंगे। इसके लिए छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। श्री चंद्राकर ने कहा कि विद्यार्थियों को यदि समय   रहते रोजगारमुखी योजनाओं की जानकारी मिल जाए तो वे व्यापार.उद्योग में आगे बढ़ सकते हैं। छत्तीसगढ़ प्रोफेशनल कांग्रेस युवाओं को स्टार्टअप से जोडऩे, व्यापार में नए आयामों का सृजन करने जैसे अन्य कार्य कर रही है। संगठन सामाजिक गतिविधियों में भी अग्रणी है।


अन्य पोस्ट