दुर्ग

‘आगाज’ के अध्यक्ष ने समर्थकों सहित थामा आप का दामन
09-Oct-2022 3:30 PM
‘आगाज’ के अध्यक्ष ने समर्थकों सहित थामा आप का दामन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भिलाई नगर, 9 अक्टूबर।
सामाजिक संगठन ‘आगाज़’ के केन्द्रीय अध्यक्ष राजेश तिवारी ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने जिस सुचिता और दूरदर्शिता से राजनीति को सेवा का माध्यम बनाया है, उससे प्रभावित होकर उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वाईन किया है।

राजेश तिवारी के साथ अजय बिसेन, आशुतोष मिश्रा सहित कई युवा आज भिलाई में आम आदमी पार्टी के केन्द्रीय पर्यवेक्षक विचित्र राज एवं प्रदेश कोमल हुपेंडी के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। इस अवसर पर आप पार्टी के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम, पूर्व प्रदेश महिला सचिव के ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह सहित पार्टी के अन्य नेतागण उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट